
वाराणसी: ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव का हार्ट अटैक से निधन
AajTak
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी केस में मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभय नाथ यादव का निधन हो गया है. आज रात उन्हें हार्ट अटैक आने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह वाराणसी के मकबूल आलम रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती थे.
ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी केस में मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभय नाथ यादव (Abhay Nath Yadav) का निधन हो गया है. आज रात उन्हें हार्ट अटैक आने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह वाराणसी के मकबूल आलम रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती थे.
मालूम हो कि श्रृंगार गौरी और ज्ञानवापी केस में सभी पक्ष पोषणीयता (सुनवाई करने या नहीं करने) के मुद्दे पर अपनी बहस पूरी कर चुके हैं. अब 4 अगस्त को मुस्लिम पक्ष की ओर से प्रत्युत्तर रखा जाना था, जिसमें मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव की अहम भूमिका होती.
ज्ञानवापी मामले में आपको बता दें कि दिल्ली निवासी राखी सिंह और दूसरे लोगों की याचिका पर वाराणसी के सिविल जज की अदालत ने बीते 26 अप्रैल को ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी परिसर का वीडियोग्राफी सर्वे कराने का निर्देश दिया था. सर्वे का यह काम 16 मई कोपूरा हुआ था, जिसकी रिपोर्ट 19 मई को अदालत में पेश की गई थी.
हिंदू पक्ष ने सर्वे के अंतिम दिन ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिली संरचना के शिवलिंग होने का दावा किया था. उधर, मुस्लिम पक्ष ने हिंदुओं के इस दावों को नकारते हुए कहा था कि वह आकृति शिवलिंग नहीं, बल्कि फव्वारा है. इसके बाद कोर्ट ने परिसर के विवादित हिस्से को सील करने का आदेश दिया था.
उधर, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस पी.एस. नरसिम्ह की बेंच अक्टूबर में इस मामले की सुनवाई करेगी. शीर्ष अदालत ने कहा कि वह विवादित स्थल के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति को वैध ठहराने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मस्जिद कमेटी की अपील को अक्टूबर के पहले सप्ताह में सुनवाई के लिए स्थगित कर रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








