
वारदात: आखिर क्या होता है Drugs Case में NDPS Act? समझें सभी पहलू
AajTak
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से आर्यन की गिरफ्तारी तक पिछले क़रीब सवा साल से दो नाम हरेक की ज़ुबान पर है- एनसीबी और एनडीपीएस. एनडीपीएस की तमाम धाराओं को लेकर भी पिछले सवा सालों में तमाम तरह की बातें हुईं. कौन-कौन सी ड्रग्स, कैसी-कैसी ड्रग्स, ड्रग्स की कितनी मात्रा, ड्रग्स की ख़रीद फ़रोख्त, ड्रग्स की स्मॉल मीडियम और कॉमर्शियल क्वांटिटी, किस और कितनी ड्रग्स में कितनी सज़ा, एनडीसीपीएस की कौन सी धारा ज़मानती, कौन सी ग़ैर जमानती और सबसे अहम व्हाट्सएप चैट की ड्रग्स केस में कितनी अहमियत? ये वो सवाल हैं, जिनके जवाब हर कोई जानना चाहता है. तो आज आपके सामने पेश है एनडीपीएस एक्ट की वो सारी कहानी, जिसका सच आप जानना चाहते हैं. देखिए वारदात का ये एपिसोड.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










