
वायरल हेट स्पीच वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार और एक्स से मांगा जवाब
AajTak
याचिकाकर्ता के वकील निजाम पाशा ने अदालत को बताया कि वीडियो में यह दिखाया गया है कि यदि एक विशेष राजनीतिक दल सत्ता में नहीं आता, तो एक खास समुदाय देश की सत्ता संभाल लेगा. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है कि इस तरह की हेट स्पीच सामग्री को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं.
हेट स्पीच और राज्यों के आगामी चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर जारी एक विवादित वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है. कोर्ट ने विवादित वीडियो के मामले में केंद्र सरकार, असम सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) को नोटिस जारी किया है. यह वीडियो हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से धार्मिक भेदभाव फैलाने वाले संदेश दिए गए हैं.
याचिकाकर्ता के वकील निजाम पाशा ने अदालत को बताया कि वीडियो में यह दिखाया गया है कि यदि एक विशेष राजनीतिक दल सत्ता में नहीं आता, तो एक खास समुदाय देश की सत्ता संभाल लेगा. वीडियो में दाढ़ी वाले लोगों की तस्वीरें दिखाकर धार्मिक उकसावे की कोशिश की गई है. इस वीडियो को चुनावी नफरत भड़काने का प्रयास माना जाना चाहिए और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
एडवोकेट पाशा ने यह भी कहा कि वह इस मामले में बीजेपी को भी पक्षकार बनाएंगे, क्योंकि वीडियो में जिस राजनीतिक संदर्भ का उपयोग किया गया है, वह सीधे चुनावी माहौल से जुड़ा हुआ है. याचिकाकर्ता ने वीडियो जारी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने या अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है.
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है कि इस तरह की हेट स्पीच सामग्री को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं. कोर्ट ने कहा कि चुनावी माहौल में सोशल मीडिया का जिम्मेदाराना इस्तेमाल बेहद जरूरी है, ताकि समाज में नफरत या ध्रुवीकरण न फैले.
बता दें कि यह मामला ऐसे समय में आया है जब देश में कई राज्यों में चुनावी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. सुप्रीम कोर्ट की इस कार्रवाई को नफरती भाषणों पर नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










