
वायनाड भी हारेंगे.. राहुल गांधी को ओवैसी की चुनौती- हैदरादाबाद से भी किस्मत आजमा लीजिए
AajTak
राहुल गांधी इस बार वायनाड सीट से भी चुनाव हारेंगे. ओवैसी ने राहुल गांधी के वारंगल में दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए ये बात कही.
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनौती पर कहा कि वो वायनाड से भी चुनाव हार रहे हैं. ओवैसी ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि अब आप वायनाड से भी चुनाव हारेंगे. आओ, हैदराबाद से चुनाव लड़कर देख लो. मेडक सीट से अपनी किस्मत आजमाकर देख लो. ओवैसी ने राहुल गांधी के बयान पर किए गए सवाल पर ये बात कही. राहुल गांधी ने टीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम ने तेलंगाना में चुनौती दी थी.
ओवैसी का मोदी सरकार पर निशाना
इसके अलावा देश में हो रही हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर ओवैसी ने कहा कि हमने बाबरी विध्वंस के बाद भी नहीं सीखा. बीजेपी एक बार फिर बाबरी मस्जिद गिराए जाने के बाद जैसी स्थिति पैदा करने पर आमादा है. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार नफरत की राजनीति करती है और सियासी रोटी सेंकती है. आप घरों को गिराते हैं और पत्थरबाजों के रूप में टीम बनाने वाले बड़ों को सजा देते हैं. इसलिए मैं मस्जिदों की दरगाहों पर धार्मिक जुलूसों की रिकॉर्डिंग के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन कैमरे की मांग कर रहा हूं. दरअसल शुक्रवार को तेलंगाना के वारंगल में राहुल गांधी ने चुनावी रैली की थी. इसमें उन्होंने टीआरएस या किसी भी पार्टी से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगा दिया था. साथ ही उन्होंने किसी भी नेता को गठबंधन की पैरवी करने के लिए भी चेतावनी दी थी. राहुल ने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता इस बात को अच्छी तरह समझे, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के साथ धोखा किया है, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना से चोरी की है, जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के सपने को नष्ट किया है, उसके साथ कांग्रेस पार्टी का कोई समझौता नहीं होगा और अगर ये सवाल आज के बाद किसी भी कांग्रेस नेता ने उठाया, उसको हम कांग्रेस पार्टी से बाहर कर देंगे. चाहे वो कोई भी हो, कितना भी बड़ा हो.
KCR को बताया था राजा
इसके अलावा सीएम चंद्रशेखर पर सीधा हमला करते हुए राहुल गांधी ने उन्हें एक राजा बता दिया. राहुल ने कहा था कि वे जनता के सीएम नहीं है. वे सिर्फ वहीं करते हैं जो उनका मन करता है. उन्हें जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है. ऐसे में राहुल गांधी मानते हैं कि तेलंगाना से टीआरएस को हटाने का काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है. वे इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बनाम टीआरएस की ही लड़ाई रहने वाली है.
बीजेपी विधायक का ओवैसी पर पलटवार

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










