
वाजपेयी, चरण सिंह के साथ जीप पर लालू यादव, कांग्रेस के खिलाफ हुंकार... ये तस्वीर ऐतिहासिक है!
AajTak
1980 के दशक में जब भारत की राजनीति 1975 की संपूर्ण क्रांति के आभामंडल से बाहर निकल रही थी तो देश में कई प्रयोग हुए थे. इसी दौरान एक ऐसा मौका आया जब पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और बीजेपी के दिग्गज अटल बिहारी वाजपेयी एक मंच पर थे. और इसी मंच पर वाजपेयी के पीछे थे जेपी के युवा शिष्य लालू यादव. ये भारत के राजनीति की अनोखी तस्वीर थी.
ये तस्वीर भारतीय राजनीति में विचारों के समागम की दिलचस्प गवाही है. आज के राजनीतिक चश्मे से देखें तो अटल बिहारी वाजपेयी और लालू यादव का एक मंच पर, एक उद्देश्य के लिए आना असंभव सा लगता है. लेकिन ये उन दिनों की बात है जब अटल बिहारी वाजपेयी गांधीवादी समाजवाद से हिन्दुत्व की विचारधारा के संक्रमण काल में थे. किसान नेता चौधरी चरण सिंह किसान-संघर्ष और ग्रामीण लोकतंत्र के प्रतीक थे. उनका लोक दल जमींदारी उन्मूलन और कृषि सुधार पर केंद्रित था. वहीं JP आंदोलन के युवा योद्धा लालू यादव, OBC सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के नए चेहरे थे.
इंदिरा गांधी के खिलाफ विपक्षी एकता ने इन तीनों दिग्गजों को एक मंच पर ला खड़ा किया था. किसान, हिन्दुत्व और पिछड़े वर्ग राजनीतिक की विचारधाराएं एक ओपन जीप में सिमट गईं. और इंदिरा गांधी को ताल ठोंककर चुनौती देने लगीं.
इस तस्वीर में भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री एक खुली जीप में खड़े दिखाई दे रहे हैं. एक ओर हैं चौधरी चरण सिंह तो दूसरे सिरे पर हैं अटल बिहारी वाजपेयी. इस तस्वीर की जो सबसे अनूठी विशेषता है, वो है वाजपेयी के ठीक पीछे हुंकार भरते युवा लालू यादव.
चौधरी चरण सिंह की सामाजिक और राजनीतिक जिंदगी से जुड़े दस्तावेजों और तस्वीरों को सहेज कर रखने वाली संस्था charansingh.org ने इन तस्वीरों को सुरक्षित रखा है.
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










