
वाइन शॉप पर दोस्ती, अप्राकृतिक यौन संबंध की मांग फिर हत्या... कमरे में मिली महिला की अधजली लाश
AajTak
त्रिशूर जिले के चौवन्नूर में एक किराए के कमरे में महिला का अधजला शव मिला. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
केरल के त्रिशूर जिले के चौवन्नूर में एक किराए के कमरे में महिला का अधजला शव मिलने के सिलसिले में 61 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चौवन्नूर निवासी सनी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह 2003 और 2005 में हुई दो हत्याओं के मामलों में शामिल था. लेकिन मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
कमरे से बरामद हुआ अधजला शव
पुलिस को संदेह है कि हत्या अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद हुई. रविवार शाम को स्थानीय लोगों ने उस किराए के कमरे से धुआं निकलते देखा, जहां सनी रहता था. जिसके बाद कुन्नमकुलम पुलिस मौके पर पहुंची और अधजला शव बरामद किया.
यह भी पढ़ें: ननद को बेटा देने से इनकार करने पर मेरठ में ममता की हत्या! करंट लगने के दावे को भाई ने नकारा, कहा- सास-ससुर 2 महीने से रच रहे थे मर्डर की साजिश
फरार हुए सनी को उसी रात त्रिशूर सकथन बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सनी ने दावा किया कि वह मृतिका के बारे में ज़्यादा नहीं जानता. उसने एक शराब की दुकान पर उससे दोस्ती की और रविवार को उसे अपने कमरे में ले आया."
पुलिस के अनुसार सनी ने मृतिका को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. विवाद के बाद उसने हमला कर दिया. जिसके घायल होने से उसकी मौत होने का संदेह है. इसके बाद सनी ने कथित तौर पर ज्वलनशील तरल पदार्थ से कमरे में आग लगा दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










