
'वांगचुक का रास्ता गांधीवादी... हिंसा में उनका कोई हाथ नहीं', लद्दाख में बवाल पर बोले फारूक अब्दुल्ला
AajTak
फारूक अब्दुल्ला ने लद्दाख में राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार से बातचीत की अपील की है. उन्होंने कहा कि लद्दाख एक सीमावर्ती इलाका है, जहां चीन की गतिविधियां बढ़ रही हैं, इसलिए इस मुद्दे का जल्द समाधान जरूरी है.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को लद्दाख के लोगों की मांगों को समझने और उन्हें पूरा करने के लिए उनसे बातचीत करनी चाहिए. यह बयान उन्होंने उस समय दिया जब लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को लेह में हिंसा भड़क उठी थी.
सोनम वांगचुक का किया बचाव
अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा, 'मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि लद्दाख एक सीमावर्ती इलाका है. चीन आसपास मंडरा रहा है. उसने जमीन भी कब्जाई हुई है. ऐसे में इस मुद्दे का जल्द से जल्द हल निकालना जरूरी है. सरकार को बातचीत करनी चाहिए और हल ढूंढना चाहिए.' जब सरकार की ओर से क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'वांगचुक इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं'.
'ताकत से नहीं बातचीत से लें काम'
अब्दुल्ला ने कहा, 'वांगचुक ने हमेशा गांधीवादी तरीका अपनाया है. आज युवा उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं, लेकिन वे इसके जिम्मेदार नहीं हैं. जब बीजेपी चुनाव हारी तो उन्होंने सुरक्षा कानून लगाया और लोगों को जेल में डाल दिया. अब वे सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. जितना ज्यादा वे दमन करेंगे, उतना ही बड़ा खतरा पैदा होगा. मैं भारत सरकार से कहना चाहता हूं कि ताकत का इस्तेमाल बंद करे और बातचीत शुरू करे.'
लेह एपेक्स बॉडी (LAB) की ओर से बुधवार को बुलाए गए बंद के दौरान दिनभर चले संघर्ष में चार लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 80 लोग घायल हुए थे. LAB लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन चला रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










