
'वस्तुओं के दाम के हिसाब से ही जीएसटी तय हुआ था, कोई मनमानी नहीं की', बोलीं निर्मला सीतारमण
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी दरों में कटौती पर कहा कि जीएसटी वास्तव में 'गुड एंड सिंपल टैक्स' है, क्योंकि इससे पहले हर राज्य के अलग-अलग टैक्स कानून थे जिन्हें मिलाकर एक व्यवस्था बनाई गई. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जीएसटी दरें मनमाने ढंग से नहीं तय की गईं, बल्कि पहले से लागू रेट्स को ही आधार बनाया गया था, इसलिए विपक्ष को आलोचना करने से पहले होमवर्क करना चाहिए.
जीएसटी दरों में कटौती के बाद लोग राहत की सांस ले रहे हैं. इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजतक से बात की और जनता के सवालों का भी जवाब दिया. यह जीएसटी रिफॉर्म के बाद उनका पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू है. इस दौरान उन्होंने जीएसटी को 'गुड एंड सिंपल' टैक्स बताया.
'जीएसटी गुड है, सिंपल है'
निर्मला सीतारमण ने कहा, 'जीएसटी गुड है, सिंपल है. इसमें कोई शक नहीं है. जीएसटी आने से पहले हर राज्य में अलग-अलग कानून थे. उन सबको मिलाकर एक जीएसटी बना. सभी टैक्स को मिलाकर एक जीएसटी बनाया गया. जीएसटी से पहले राज्यों में चीजों का जो रेट था, जीएसटी लागू करते समय उस रेट के आसपास ही जीएसटी का रेट बनाया गया. दोनों रेट में बहुत अंतर नहीं था.'
'विपक्ष को होमवर्क करना चाहिए'
उन्होंने कहा, 'आज मैं हैरान हूं कि विपक्ष ये बोल रहा है कि जीएसटी लागू करते समय आपने हाई रेट रखे और अब रिफॉर्म के नाम पर उसे कम कर दिया. जीएसटी लागू करते समय रेट्स हमने मनमानी तरीके से लागू नहीं किए. जो रेट पहले थे उसको वैसे के वैसे ही ले लिए. विपक्ष को होमवर्क करना चाहिए.'
'देश को 70 साल बाद मिला जीएसटी'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








