
वसूली कांड में परमबीर के लेटर बम से देशमुख के इस्तीफे तक, जानिए कब क्या हुआ
AajTak
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक चिट्ठी के जरिए अनिल देशमुख पर सौ करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब अनिल देशमुख का इस्तीफा हो गया है. पिछले करीब एक महीने से महाराष्ट्र की राजनीति में इसको लेकर विवाद हुआ था.
महाराष्ट्र के बहुचर्चित वसूली कांड में गृह मंत्री पद से अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक चिट्ठी के जरिए अनिल देशमुख पर सौ करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब अनिल देशमुख का इस्तीफा हो गया है. पिछले करीब एक महीने से महाराष्ट्र की राजनीति में इसको लेकर विवाद हुआ था. विवाद शुरू होने के करीब एक महीने बाद अनिल देशमुख को अपना पद छोड़ना पड़ा.इस पूरे विवाद में कब क्या हुआ, एक नजर डालें... • फरवरी के आखिरी हफ्ते में मुंबई में एंटीलिया के बाहर एक संदिग्ध कार मिली, जिसमें विस्फोटक थे. • 5 मार्च को जब गाड़ी के मालिक का शव मिला, तब मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सचिन वाज़े पर सवाल खड़े हुए. • 15 मार्च को सचिन वाज़े को सस्पेंड किया गया. 17 मार्च को परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाया गया, डीजी होमगार्ड्स बनाया गया. • 20 मार्च को परमबीर सिंह की एक चिट्ठी सामने आई. जिसमें उन्होंने दावा किया कि अनिल देशमुख लगातार सचिन वाज़े से मुलाकात करते थे. उन्होंने सचिन वाज़े से डिमांड रखी थी कि मुंबई से हर महीने 100 करोड़ की वसूली की जानी चाहिए. • परमबीर सिंह के आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची. अनिल देशमुख ने आरोपों को नकारा, लेकिन बीजेपी ने अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगा. • 21 मार्च को शरद पवार ने दिल्ली में अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. इसी के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि अनिल देशमुख पद से इस्तीफा नहीं देंगे. परमबीर सिंह के लगाए आरोप राजनीति से प्रेरित लगते हैं. • 22 मार्च को परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और अनिल देशमुख के खिलाफ जांच की मांग की. हालांकि, अदालत ने परमबीर सिंह से हाईकोर्ट जाने को कहा. • 30 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने एक कमेटी बनाई, जिसका काम अनिल देशमुख के ऊपर लगे आरोपों की जांच करना था. • 5 अप्रैल को बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि इन आरोपों की जांच सीबीआई करेगी. 15 दिन की रिपोर्ट के बाद सीबीआई तय करेगी कि अनिल देशमुख पर एफआईआर दर्ज करनी है या नहीं. • अदालत के आदेश के तीन घंटे बाद ही अनिल देशमुख ने अपना पद छोड़ दिया.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








