
वसीयत और सुसाइड नोट बरामद... अब खुलेगा IPS पूरन की मौत का राज? पत्नी के जापान से लौटने पर होगा पोस्टमार्टम
AajTak
पूरन कुमार हरियाणा कैडर के 2001 बैच के IPS अधिकारी थे. अपने दो दशक लंबे करियर में उन्होंने हरियाणा पुलिस की कई अहम इकाइयों का नेतृत्व किया था और एक ईमानदार, अनुशासित और पेशेवर अधिकारी के रूप में उनकी पहचान थी. घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो हरियाणा कैडर की सीनियर IAS अधिकारी हैं, घर पर मौजूद नहीं थीं.
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वाई पूरन कुमार की रहस्यमयी मौत ने पूरे प्रशासनिक और पुलिस महकमे को हिला दिया है. मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित सरकारी आवास में उन्होंने खुद को गोली मार ली. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मौके से एक वसीयत (Will) और आठ पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर उनके नौकरी से जुड़ी नाराजगी, मानसिक दबाव और पिछले कुछ वर्षों के विवादों का जिक्र है.
दरअसल, चंडीगढ़ पुलिस को मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे थाना-11 क्षेत्र से आत्महत्या की सूचना मिली. सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी और CFSL (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक, शव बेसमेंट के कमरे में मिला और सिर में गोली का निशान था. घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई और घटनास्थल से सर्विस गन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, वसीयत, सुसाइड नोट सहित अन्य सबूत जब्त कर लिए गए हैं.
IAS पत्नी के विदेश से लौटने पर होगा पोस्टमार्टम
घटना के समय उनकी पत्नी अमनीत पी. कुमार, जो हरियाणा कैडर की सीनियर IAS अधिकारी हैं, घर पर मौजूद नहीं थीं. वे इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के सरकारी दौरे पर हैं. अमनीत पी. कुमार नागरिक उड्डयन एवं भविष्य विभाग की कमिश्नर-सचिव हैं. पुलिस के मुताबिक पूरन कुमार की पत्नी के लौटने के बाद 8 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम एक बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स द्वारा कराया जाएगा.
ट्रांसफर के बाद से छुट्टी पर थे पूरन कुमार
पूरन कुमार का 29 सितंबर 2025 को तबादला हुआ था और वे तब से छुट्टी पर थे. वे इस समय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC), सुनारिया, रोहतक में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर कार्यरत थे. सूत्रों के मुताबिक, तबादले से वे नाराज थे और उन्होंने इसे प्रशासनिक अपमान बताया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










