
वक्फ बिल, जनगणना में कास्ट काउंटिंग, वन नेशन-वन इलेक्शन... आने वाले संसद सत्र में सरकार के एजेंडे में क्या?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला शीतकालीन सत्र शुरू होने में अभी काफी समय बाकी है लेकिन अभी से ही एजेंडे को लेकर बात होने लगी है. संसद के आगामी सत्र और उससे आगे के लिए सरकार के एजेंडे में क्या-क्या है?
लोकसभा चुनाव के बाद संसद के पहले शीतकालीन सत्र में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है लेकिन अभी से ही संकेत मिलने लगे हैं कि यह सत्र सियासी गर्माहट से भरपूर हो सकता है. आगामी संसद सत्र और उसके आगे के लिए वक्फ बिल और वन नेशन-वन इलेक्शन जैसे मुद्दे सरकार के एजेंडे में हैं. वक्फ बिल संसद के आगामी सत्र में सदन पटल पर रखा जा सकता है.
गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार 3.0 के सौ दिन पूरे होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपलब्धियां गिनाईं और आगामी एजेंडे को लेकर संकेत भी दे दिए. आइए जानते हैं कि आगामी संसद सत्र और उसके बाद के लिए सरकार के एजेंडे में क्या-क्या है?
वक्फ बिल
वक्फ कानून में संशोधन के लिए सरकार संसद के मॉनसून सत्र के दौरान दो बिल लेकर आई थी. विपक्षी पार्टियों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल रखा था तो वहीं एनडीए के घटक दल भी इसे विस्तृत चर्चा के लिए स्टैंडिंग कमेटी को भेजने की मांग कर रहे थे. यह बिल लोकसभा में पेश किए जाने के बाद जेपीसी को भेज दिया गया था. जगदंबिका पाल की अगुवाई में इसके लिए जेपीसी बनाई गई थी. जेपीसी की मैराथन बैठकों के बीच अमित शाह ने संकेत दिए हैं कि यह बिल आगामी सत्र में आएगा. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वक्फ (संशोधन) विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण से जुड़ा है. आने वाले दिनों में इसे संसद में पारित करवाया जाएगा. विधेयक वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को भी रोकेगा."
जनगणना में कास्ट काउंटिंग
देश की राजनीति में जातिगत जनगणना का मुद्दा भी गर्म है. बिहार में आरजेडी के तेजस्वी यादव जातिगत जनगणना कराने को अपनी उपलब्धि बताते हुए बीजेपी को घेर रहे हैं, जातिगत जनगणना कराने के लिए केंद्र सरकार को मजबूर कर देने की बात कर रहे हैं. वहीं, हरियाणा में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जातिगत जनगणना कराने का वादा कर दिया है. अनुप्रिया पटेल की अपना दल (एस) से लेकर चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तक, खुलकर जातिगत जनगणना का समर्थन कर रहे हैं. संघ भी इसके लिए ग्रीन सिग्निल दे चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










