
'वक्फ बिल के खिलाफ बाजू पर काली पट्टी बांधें...', ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की खास अपील
AajTak
सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया,
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने देशभर के मुसलमानों से अपील की है कि वे वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के विरोध में रमजान के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमा पर काली पट्टी बांधें. सोशल मीडिया पोस्ट में AIMPLB ने कहा, "मुसलमानों से एक महत्वपूर्ण अपील. वक़्फ़ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ. जुमा-तुल-विदा के मौके पर अपने बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करें."
बोर्ड ने कहा, "दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना के धरना स्थल पर मुसलमानों के जोरदार विरोध प्रदर्शन ने कम से कम बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के बीच हलचल मचा दी है. अब 29 मार्च को विजयवाड़ा में भी एक बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी है."
सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर किए गए पत्र में कहा गया, "वक़्फ़ संशोधन बिल 2025 एक गहरी साजिश है, जिसका मकसद मुसलमानों को उनकी मस्जिदों, ईदगाहों, मदरसों, दरगाहों, ख़ानक़ाहों, क़ब्रिस्तानों और उनके अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थानों से बेदखल करना है. अगर यह बिल पारित हो गया, तो सैकड़ों मस्जिदें, ईदगाहें, मदरसे, क़ब्रिस्तान और अनेक चैरिटी संस्थाएं हमारे हाथ से निक जाएंगी."
यह भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड मुद्दे पर तेजस्वी यादव को मुस्लिम समुदाय से 'इंशाअल्लाह जीत हमारी होगी' क्यों बोलना पड़ा?
'काली पट्टी बांधकर मस्जिद आएं...'
पोस्ट में आगे कहा गया कि इसलिए देश के हर मुसलमान की यह ज़िम्मेदारी है कि वह इस बिल का पुरज़ोर विरोध करें. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देश के तमाम मुसलमानों से अपील करता है कि वे जुआ-तुल-विदा के दिन अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर मस्जिद आएं और अपने दुःख और आक्रोश का शांतिपूर्ण एवं मौन प्रदर्शन करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










