
वकील की जेब में 'बम' की तरह फटा था Oneplus Nord 2, जवाब में कंपनी ने किया कुछ ऐसा तो बोला- 'सत्य हार नहीं सकता...'
Zee News
OnePlus Nord 2 ब्लास्ट केस में नया मोड़ सामने आया है. ट्विटर पर यूजर ने तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनको फोन फट गया है. अब कंपनी ने जवाब दिया है और एक सीज एंड डेसिस्ट लेटर भेजा है.
नई दिल्ली. OnePlus Nord 2 Blast Case: OnePlus Nord 2 के एक ग्राहक गौरव गुलाटी ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि उनके वनप्लस नॉर्ड 2 में आग लग गई और विस्फोट हो गया. कंपनी पीड़ित के पास पहुंची और मुआवजे की पेशकश की लेकिन गौरव ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कथित तौर पर उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज की और अधिकारियों से भारत में वनप्लस नॉर्ड 2 की बिक्री को रोकने के लिए कहा. मोबीटेक क्रिएशन प्राइवेट लिमिटिड, जो भारत में वनप्लस फोन की मार्केटिंग और बिक्री को संभाल रहा है, उन्होंने गौरव गुलाटी को भ्रामक ट्वीट पोस्ट करने और "वनप्लस की सद्भावना और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से" एक सीज एंड डेसिस्ट लेटर भेजा है. सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं.... So I have recieved this legal notice for raising my voice for whatever i have gone through after my mobile blast incident. So this is the price i have to pay for being the whistleblower.
गौरव गुलाटी ने ट्विटर पर लेटर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं...मैंने अपने मोबाइल विस्फोट की घटना के बाद जो कुछ भी झेला है, उसके लिए आवाज उठाने के लिए मुझे यह कानूनी नोटिस प्राप्त हुआ है. तो यह वह कीमत है जो मुझे व्हिसलब्लोअर होने के लिए चुकानी पड़ी.' — GAURAV GULATI (@Adv_Gulati1)

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







