
वंदे भारत में बिना टिकट सफर करना पड़ेगा भारी, रेलवे के इन कर्मचारियों पर होगा एक्शन!
AajTak
Vande Bharat Train: बिलासपुर रेलवे जोन में रेल अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि अब वे सामान्य नियमों का भी पालन नहीं करना चाहते. इसका ताजा उदाहरण वंदे भारत ट्रेन में मुफ्त में सैर सपाटा करने वाले रेल कर्मचारी और अधिकारी हैं. रेलवे ने इन 65 कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.
वंदे भारत ट्रेन में मुफ्त में सफर करना रेलवे के अधिकारी/कर्मचारियों को उस वक्त भारी पड़ा जब इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ पेनल्टी और कार्रवाई के लिए बकायदा नोटिस जारी कर दिए गए. ये सभी अधिकारी/ कर्मचारी बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे थे. एक तरफ जहां आम लोगों को वंदे भारत ट्रेन में सफर करने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती है तो वहीं दूसरी तरफ रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी इसका आनंद मुफ्त में ले रहे हैं.
65 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई इस पूरे मामले को लेकर बिलासपुर रेलवे जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन 65 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बिना किसी वैध टिकट के यात्रा करने के मामले में कार्रवाई करने का मन बना लिया है. हालांकि, जोन के अफसरों का यह मानना है कि यह नियमों की जानकारी के बिना अफसरों की यात्रा किए जाने से जुड़ा है. अनभिज्ञता में इन लोगों ने वंदे भारत ट्रेन में सफर कर लिया होगा.
क्या है पूरा मामला?
बिलासपुर से नागपुर के बीच 11 दिसंबर से शुरू हुई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस में पिछले कुछ दिन में रेलवे के ही 65 अधिकारियों को नियमों के खिलाफ या बिना किसी वैध टिकट के यात्रा करते हुए पकड़ा गया है. इस खुलासे से बिलासपुर जोन में हड़कंप मच गया है. कुछ अफसर परिवार के साथ सफर करते हुए मिले हैं. रेलवे के नियम हैं कि ऐसे अफसरों की नौकरी जा सकती है. हालांकि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो इस तरह के मामले में उन्हें नियमों की अनदेखी करने के बजाय उन्हें नियमों के बारे में जानकारी ना होना या सामान्य रूप से अनभिज्ञ होने जैसी दलील दी जा रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल में हुए बदलाव के मुताबिक सलेक्शन ग्रेड अफसर के नीचे के लेवल के अधिकारियों यानी जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड, ए और बी ग्रुप के राजपत्रित अधिकारियों को एक्जीक्यूटिव क्लास का पास बंद कर दिया गया है. इसी तरह अराजपत्रित अधिकारियों को मेल– एक्सप्रेस, राजधानी, दूरंतो, शताब्दी में एक्जीक्यूटिव क्लास में पास पर यात्रा के लिए अपात्र कर दिया गया. वंदे भारत को शताब्दी की कैटेगरी में रखा गया है. पात्रता नहीं होने के बावजूद सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से नीचे के 65 से अधिक अधिकारी बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत में सफर करते हुए मिले हैं.
आम लोगों को चुकानी पड़ती है सफर के लिए मोटी रकम बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाली वंदे भारत सुपर एक्सप्रेस ट्रेन में आम लोगों को सफर के दौरान तकरीबन 3 गुना पैसा देना होता है लेकिन रेलवे के अधिकारी अपनी नौकरी और रसूख का फायदा उठाते हुए इस ट्रेन में मुफ्त में सफर करने को अपना अधिकार समझते हैं. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई का मन तो बना लिया लेकिन, अब बिलासपुर रेलवे जोन के ही कुछ अधिकारियों ने इस पूरे मामले में लीपापोती करनी शुरू कर दी है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







