
वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार, जानवर से टकराने के बाद आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
AajTak
Vande Bharat Train Collided With Cattle: हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को सुबह 11.18 मिनट पर जानवरों के एक झुंड से टकरा गई. हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा. फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया है.
भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस नई पीढ़ी की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को सुबह 11.18 मिनट पर एक हादसे का शिकार हो गई. दरअसल यह ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास जानवरों के झुंड से टकरा गई. ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए आ रही थी. हादसे के दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का फ्रंट का हिस्सा टूट गया.
20 मिनट तक रोकनी पड़ी थी ट्रेन
अहमदाबाद रेलवे PRO जीतेन्द्र जयंत के मुताबिक सुबह सवा 11 बजे के करीब ये हादसा हुआ. हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा. फिलहाल ट्रेन को ठीक करके रवाना कर दिया गया. इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी. यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन
यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है. इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है.
400 और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










