
लोन माफी, फसलों के नुकसान की भरपाई और MSP... महाराष्ट्र में सड़कों पर क्यों उतरे किसान?
AajTak
नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्व मंत्री बच्चू कडू के नेतृत्व में 'महाअल्गार मोर्चा' चल रहा है. किसान लोन माफी, बारिश से हुए नुकसान की भरपाई और न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार ने 32,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है.
महाराष्ट्र में किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. पूर्व मंत्री बच्चू कडू के नेतृत्व में चल रहे 'महाअल्गार मोर्चा' ने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया है. इस आंदोलन को एनसीपी (शरद पवार गुट), किसान सभा और राजू शेट्टी की पार्टी का समर्थन मिला है.
किसान संगठनों की मुख्य मांगें हैं, सम्पूर्ण कर्ज माफी, असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान की तुरंत भरपाई, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करना और दिव्यांग किसानों को 6,000 रुपये मासिक भत्ता देना.
यह भी पढ़ें: प्रदर्शनकारी किसान फिलहाल नागपुर हाइवे से हटे, बच्चू कडू की आज सीएम फडणवीस से मुलाकात
आंदोलनकारियों के जाम से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. बच्चू कडू ने सरकार को नागपुर में वार्ता के लिए अल्टीमेटम दिया है, साथ ही मुंबई में बातचीत के लिए मंत्रियों के कई निमंत्रण ठुकरा दिए हैं.
फसल बर्बाद होने से फूट-फूट कर रो रहे किसान
लातूर के किसान सुरेश चौहान की तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें वे अपनी बर्बाद हुई सोयाबीन की फसल देखकर फूट-फूट कर रो रहे हैं. दो दिनों की भारी बारिश और बाढ़ के पानी ने उनका पूरा खेत तबाह कर दिया. चौहान ने कहा कि सरकार की राहत राशि अब तक नहीं मिली, जिससे परिवार दीपावली तक नहीं मना सका.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










