
लोनावला की घटना से प्रशासन ने लिया बड़ा सबक, खींच दी लकीर, डूबने से परिवार के 5 सदस्यों की हुई थी मौत
AajTak
पुणे के लोनावला में कुछ ऐसे प्वाइंट हैं, जहां पर्यटकों पर पहले से ही बैन लगा हुआ है लेकिन पर्यटक उन नियमों का उल्लंघन कर बेझिझक उस जगह पर चले जाते हैं. ऐसी स्थिति में भी पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुणे के लोनावला झरने में बहने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद प्रशासन ने पर्यटक स्थल का सीमांकन कर दिया है. कृष्णा पांचाल लोनावाला में भूशी बांध (डैम), टाइगर पॉइंट, लायंस पॉइंट देखने की समय सीमा है. पर्यटकों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच ही जाने की इजाजत है और इस समय सीमा के अंदर ही पर्यटन का आनंद लिया जा सकता है. जिलाधिकारी के इस फैसले का पर्यटकों ने स्वागत किया है.
नए नियम पर क्या बोले पर्यटक?
लोनावला आने वाले पर्यटकों ने कहा है कि यह फैसला सही है. शाम 6 बजे के बाद भूशी डैम, लाइन्स प्वाइंट, टाइगर प्वाइंट पर पर्यटक पाअशोकए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह जानकारी लोनावला नगर परिषद के सीईओ अशोक साबले ने दी है. उन्होंने यह भी कहा है कि यह आदेश कलेक्टर ने दिया था, इसलिए कोई छूट नहीं मिलेगी.
लोनावला में कुछ ऐसे प्वाइंट हैं, जहां पर्यटकों पर पहले से ही बैन लगा हुआ है लेकिन पर्यटक उन नियमों का उल्लंघन कर बेझिझक उस जगह पर चले जाते हैं. ऐसी स्थिति में भी पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: 3 महीने में 27 लाशें... लोनावला के उस पिकनिक स्पॉट की कहानी, जहां झरने के पानी में बह गया था पूरा परिवार

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










