
लोकसभा चुनाव के लिए देवगौड़ा, नायडू, मांझी, पासवान, राजभर पर BJP की नजर, इनसे गठबंधन का क्या होगा फायदा?
AajTak
लोकसभा चुनाव से पहले देश में नया राजनीतिक समीकरण बन रहा है. बीजेपी ने विपक्षी एकता को टक्कर देने के लिए कवायद शुरू कर दी है. बीजेपी कई क्षेत्रीय दलों के साथ संपर्क में है. ऐसा माना जा रहा है कि वह इन दलों के साथ गठबंधन करके खुद की स्थिति को मजबूत करेगी. इन दलों में दक्षिण की टीडीपी, जेडीएस, बिहार में HAM और यूपी में सुभासपा शामिल है.
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में राजनीति गर्म हो गई है. बीजेपी को घेरने के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है. विपक्षी दल के नेता मुलाकात कर रहे हैं. बीजेपी को हराने के लिए रणनीति बना रहे हैं. 3 जून को पटना में एकजुट विपक्ष की तस्वीर पेशकर शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी है, तो वहीं बीजेपी ने भी विपक्ष की किलेबंदी शुरू कर दी है. उसने भी दूसरे दलों को साथ लाने की कवायद शुरू कर दी है. इनमें वे दल भी शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों में विरोधी दलों के साथ गठबंधन में रहे हैं और पूर्व में बीजेपी के साथ भी गठबंधन में थे. आइए जानते हैं कि बीजेपी की किन क्षेत्रीय दलों पर नजर है? लोकसभा चुनाव में उसे इन दलों से क्या फायदा हो सकता है?
बिहार में 23 जून को विपक्षी दलों की एकजुटता बैठक है लेकिन उससे पहले ही नीतीश कुमार को उसके सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर (HAM) ने झटका दे दिया. इस दल के संस्थापक बिहार के पूर्व सीएम और नीतीश के मित्र जीतन राम मांझी हैं. मांझी के बेटे संतोष समुन बिहार की महागठबंधन सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे लेकिन 13 जून को उन्होंने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश ने मांझी को न्योता नहीं दिया था, जिससे वह नाराज चल रहे थे.
अमित शाह से मिले थे मांझी
अब वह महागठबंधन के बाहर विकल्प तलाश रहे हैं. उनके बीजेपी के साथ जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. इससे पहले 13 अप्रैल को मांझी ने दिल्ली जाकर अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि वह 2024 से पहले एनडीए में वापसी कर सकते हैं. हालांकि तब उन्होंने कहा था कि वह हमेशा नीतीश कुमार के साथ ही रहेंगे. इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार से मिलकर 5 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रख दी. फिर 13 जून को उनके बेटे ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में पूरी संभावना है कि बीजेपी महागठबंधन से छिटके मांझी को एनडीए में शामिल करने का मौका हाथ से नहीं जाने देगी.
दलित वोट बैंक पर अच्छी पकड़

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








