
लॉ कॉलेज के प्रोफेसरों को लगा Reels बनाने का चस्का... सड़क पर डांस करने का वीडियो वायरल
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में शासकीय पीजी कॉलेज के प्रोफेसर्स को रील बनाने का चस्का लगा है. सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ला कॉलेज के दो प्रोफेसर रोड पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज के प्राचार्य ने दोनों को नोटिस देकर जवाब मांगा है.
मध्य प्रदेश के गुना में Law कॉलेज के दो प्रोफेसर्स सड़क पर नाचते गाते Reels बनाते नजर आए. Reels के प्रति इस दीवानगी ने दोनों प्रोफेसर्स को मुश्किल में डाल दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज के प्राचार्य ने नोटिस देकर दोनों से जवाब मांगा है. प्रोफेसर के कई वीडियो सोशल मीडिया में शेयर हो रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, सरकारी महाविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के प्रशासनिक अधिकारी दुष्यंत कौल नारी सशक्तिकरण समिति के सदस्य हैं. वहीं एक अन्य प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमारी शालिनी कौशिक हैं. दुष्यंत और शालिनी दोनों ने Reels बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. बॉलीवुड फिल्म बादशाह के गाने पर Reel बनाते हुए दोनों सड़क पर डांस करते दिखे.
यहां देखें वीडियो
वायरल वीडियो को लेकर क्या बोलीं प्रोफेसर शालिनी?
इस मामले में प्रो. शालिनी कौशिक ने कहा कि इसमें गलत क्या है. हमने कॉलेज परिसर में किसी भी तरह की Reels नहीं बनाई. शालिनी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, जहां ये आम बात है. ऐसे क्रियाकलापों से छात्र और शिक्षक के बीच की दूरियां कम होती हैं. ये कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाता है. गुना एक छोटी जगह है, जहां छात्रों में अंग्रेजी के प्रति हिचकिचाहट होती है, इसलिए Reels बनाने से उनका विकास होता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










