
लॉस एंजिल्स में पैसा देकर आग बुझाने पर बवाल, जानें पहले कब सुर्खियों में आए थे निजी फायर फाइटर्स
AajTak
लॉस एंजिल्स में लगी आग को बुझाने के लिए वहां के सुपर रिच लोग पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. इस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अब लोगों ने निजी फायर फाइटर्स की सेवा पर सवाल उठाने खड़े कर दिए हैं. जानते हैं पहली बार कब प्राइवेट फायर फाइटर्स का इस्तेमाल सुर्खियों में आया था?
लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने पूरे अमेरिका को झझकोर कर रख दिया है. करोड़ों की संपत्ति इस आग में राख हो चुकी है. इससे प्रभावित लोगों में हजारों ऐसे लोग हैं जो जाने माने सेलिब्रेटी और सुपर रिच शख्सियत हैं. ऐसे में ये लोग अपनी करोड़ों की हवेलियों को बचाने के लिए निजी फायर फाइटिंग एजेंसियों को लाखों रुपये देकर हायर कर रहे हैं.
लॉस एंजिल्स, जहां झुग्गी-झोपड़ियों और भव्य हवेलियों के बीच गहरी असमानता है, अब वहां एक और नई खाई देखी जा रही है. ये है आग बुझाने के लिए निजी फायरफाइटर्स तक पहुंच. यहां जिनके पास पैसा है, वे अपनी संपत्तियों को बचाने के लिए इन महंगी सेवाओं का सहारा ले रहे हैं, जबकि उनके पड़ोसियों की संपत्तियां राख हो रही हैं.
पहली बार 2018 में सुर्खियों में आए थे निजी फायर फाइटर्स डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में, ये निजी फायरफाइटर्स तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट की $50 मिलियन की हवेली को वूल्सी वाइल्डफायर से बचाया था. इसके बाद से ही सुपर रिच लोग इन महंगी सेवाओं का इस्तेमाल करने लगे. इसके बाद अब लॉस एंजिल्स की आग में इस तरह के निजी दमकल सेवाओं का का उपयोग शुरू हो गया है. हालांकि, इसके बाद से इन पर आलोचना तेज हो गई है.
'टू-टियर सिस्टम' की बहस लोगों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब अमीर व्यक्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी संपत्तियों को बचाने के लिए निजी फायरफाइटर्स की मदद लेने की बात साझा की. प्रॉपर्टी इन्वेस्टर कीथ वासरमैन ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी और कहा कि किसी के पास निजी फायर फाइटर्स का संपर्क है? किसी भी कीमत पर हमारी संपत्ति बचानी है. इसके बाद उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा.
फायरफाइटिंग यूनियनों का विरोध कैलिफ़ोर्निया प्रोफेशनल फायरफाइटर्स यूनियन के अध्यक्ष ब्रायन राइस ने कहा कि ये कंपनियां जंगलों में आग बुझाने के लिए प्रशिक्षित हैं, शहरों में नहीं. 2018 के नियमों के तहत इन कंपनियों को इमरजेंसी लाइट और सायरन के उपयोग पर रोक लगाई गई.
8.5 लाख प्रति दिन करते हैं चार्ज निजी फायरफाइटिंग कंपनियां, जो आमतौर पर बीमा कंपनियों या स्थानीय सरकारों के साथ काम करती हैं, अब सीधे अमीर ग्राहकों से संपर्क कर रही हैं. छोटी टीमों के लिए $3,000 प्रतिदिन और 20 व्यक्तियों की बड़ी टीम के लिए $10,000 तक चार्ज किया जा रहा है. कुछ मामलों में यह दर $2,000 प्रति घंटे तक पहुंच गई है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











