
लॉरेंस से लगातार फोन पर कॉन्टैक्ट में था कनाडा में बैठा गोल्डी, पाकिस्तान से आए थे 50 पिस्टल
AajTak
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पंजाब का बड़ा ड्रग माफिया जग्गू भगवान पुरिया भी तिहाड़ जेल में लॉरेंस के साथ बंद था. लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में लगातार फोन का इस्तेमाल करता था.
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत के बाद लगातार कई खुलासे हो रहे हैं. अब पता चला है कि हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस ने कैसे और किस तरह प्लानिंग रची है. आज तक/इंडिया टुडे को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में लगातार फोन का इस्तेमाल करता था. जेल से फोन के जरिए वो गोल्डी से बात करता था. किसको धमकी देना है, किससे रंगदारी वसूलना है किस पर गोली चलवाना है सब फोन पर लॉरेंस तय करता था. पंजाब का बड़ा ड्रग माफिया जग्गू भगवान पुरिया भी तिहाड़ जेल में लॉरेंस के साथ बंद था. जग्गू भगवान पुरिया ने खुलासा किया की गोल्डी ने एक बार पाकिस्तान से मेरे लिए 50 पिस्टल मंगवाई थी जो शूटरों में बटवानी थी लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया था.
कनाडा से आता था गोल्डी का फोन सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के 2 महीने पहले तक जेल में बंद लॉरेंस की कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से बातचीत हो रही थी. पंजाब के सबसे बड़े गैंगस्टर में से एक और पंजाब का बड़ा ड्रग माफिया जग्गू भगवान पुरिया भी तिहाड़ जेल में लॉरेंस के साथ बंद था.
भगवान पुरिया को हाल में जेल से दिल्ली पुलिस ने कस्टडी में लिया. जिसमें उसने खुलासा किया कि 22 फरवरी तक वो लॉरेंस के साथ जेल में एक साथ बंद था. जहां लगातार कनाडा में बैठे गोल्डी का फोन तिहाड़ में लॉरेंस और मेरे पास आता था. और हमारी बात होती थी. जग्गू ने बताया की बाद में मुझे और लॉरेंस को अलग अलग जेल नंबर में बंद कर दिया गया था.
पाकिस्तान से 50 पिस्टल मंगवाई थी जग्गू भगवानपुरिया ने खुलासा किया की गोल्डी ने एक बार पाकिस्तान से मेरे लिए 50 पिस्टल मंगवाई थी जो शूटरों में बटवानी थी, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया था. गोल्डी ही हथियारों की सप्लाई करवाता है. जेल में लगातार फोन के इस्तेमाल की जानकारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई को मार्च-2022 में जेल नंबर 8 में शिफ्ट कर दिया गया था. लॉरेंस बिश्नोई जून 2021 से तिहाड़ जेल में बंद था.
जेल में बैठकर लॉरेंस ने रची सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश सिद्धू मुसवाला की हत्या के लिए लॉरेंस ने ऐसी प्लानिंग बनाई जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं, इतना ही नहीं प्लानिंग ऐसी की कोई भी जांच एजेंसी चकमा खा जाए. सिद्धू की हत्या से प्लानिंग के तहत लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई को भारत से फरार करवाया. लॉरेंस ने कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ की मदद से अपने भाई अनमोल को भारत से बाहर यूरोप में शिफ्ट करवाया. फिलहाल लॉरेंस का भाई अनमोल यूरोप में है.
आज तक/इंडिया टुडे को सूत्रों से जानकारी मिली है की सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश जेल में बैठे लॉरेंस ने कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से फोन पर बातचीत करके रची थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










