
लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना का आतंकी कनेक्शन... NIA ने उत्तर भारत के कई राज्यों में तीसरी बार मारा छापा
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया समेत कई और गैंगस्टर्स के आतंकी कनेक्शन के इनपुट मिलने के बाद से NIA इनके गैंग की कमर तोड़ने में जुट गई है. गैंगस्टर्स के टेरर फंडिंग कनेक्शन को लेकर एनआईए अब तक दो बार बड़े पैमाने पर रेड मार चुकी है. अब उसने एक बार फिर 20 जगहों पर छापा मारा है.
गैंगस्टर्स -टेरर फंडिंग मामले में NIA का बड़ा एक्शन लिया है. एजेंसी ने दिल्ली-NCR, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत दूसरे राज्यों में 20 जगहों छापेमारी की. एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया समेत आधा दर्जन गैंगस्टर्स से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की.
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना और दूसरे गैंगस्टर्स से जुड़े कई दूसरे गैंगस्टर्स के नाम सामने आए थे, जिनके घरों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर रेड मारी गई.
सूत्रों के मुताबिक सभी गैंगस्टर्स के तार विदेश से भी जुड़े हैं. भारत में लॉरेंस बिश्नोई और बवाना गैंग के नाम पर टेरर फंडिंग भी काफी हो रही है. इस बार की जानकारी लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना से पूछताछ में मिली है. यह इस मामले में NIA की तीसरी रेड थी. इससे पहले दो राउंड की छापेमारी में 102 जगहों पर खोजबीन की गई थी.
एनआईए, पाकिस्तान-आईएसआईएस और गैंगस्टर नेक्सस पर कई इनपुट्स इक्कठा कर चुकी है. अब तक जितने भी गैंगस्टर को यूएपीए में अरेस्ट किया गया है, उनसे पूछताछ के आधार पर इस बात की तफ्तीश की जा रही है कि कैसे गैंगस्टर का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है.
सितंबर में 60 जगहों पर पड़ा था छापा
एनआईए ने सितंबर में उत्तर भारत में करीब 60 जगहों पर छापेमारी की थी. NIA ने दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी UP में ये छापेमारी की थी.आजतक ने दो महीने पहले NIA के डॉजियर की जानकारी दी थी. सूत्रों के मुताबिक, इस डोजियर में कहा गया है कि आतंक का पर्याय बन चुके नीरज बवाना, लॉरेंस बिश्नोई और टिल्लु ताजपुरिया समेत कई अन्य गैंगस्टर टारगेट किलिंग करवाते हैं. सोशल मीडिया पर इसके जरिए युवाओं को बरगलाते हैं, गैंगवार का दुष्प्रचार करते हैं. सोशल मीडिया पर अपने क्राईम और गैंगवार की अपनी फोटो डालकर गैंग के मुखिया अपने आप को रॉबिन हुड बनाते हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








