
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मांगे 5 करोड़... शूटर सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया में बैठा गैंग का आका
AajTak
दिल्ली में एक ऐसे वसूली रैकेट का पर्दाफाश किया गया है, जिसका मास्टरमाइंड विदेश में बैठकर एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए ऑपरेशन चला रहा था. नरेला के प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी और खौफ पैदा करने के लिए उसके ऑफिस के बाहर फायरिंग कराई गई. इस मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह ने नरेला स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. धमकाने के मकसद से उसके ऑफिस के बाहर गोलियां चलवाई गई थीं. इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड 'जोरा' नामक व्यक्ति है, जो खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताता है. ऑस्ट्रेलिया से गिरोह को नियंत्रित करता है.
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) हरेश्वर स्वामी के मुताबिक, गैंगस्टर जोरा ऑस्ट्रेलिया में बैठकर एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप से भारत में अपने गुर्गों के संपर्क में था. उसका आईपी एड्रेस पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा मिला है. हालांकि, पुलिस को शक है कि वो वीपीएन का इस्तेमाल भी कर सकता है. पुलिस जांच में सामने आया कि जोरा अपने गुर्गों से टारगेट की तस्वीरें मंगवाता. लोकेशन पुख्ता करने के बाद शूटआउट के आदेश देता था.
14 सितंबर की रात नरेला के मेन सफियाबाद रोड पर स्थित प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर अचानक गोलीबारी की गई. दो हमलावर चोरी की मोटरसाइकिल पर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ. मौके से चार खाली कारतूस बरामद हुए. इसी दौरान शिकायतकर्ता को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया, जिसमें 5 करोड़ रुपए की मांग के साथ जान से मारने की धमकी दी गई.
शूटरों को दिया गया था पांच लाख का लालच
इस घटना के बाद नरेला थाने में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई. तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने 18 सितंबर को 3 शूटरों को पकड़ा. इनकी पहचान दिनेश, सौरव और हेमंत उर्फ अक्षय के तौर पर हुई. इन्हें 5-5 लाख रुपए का लालच दिया गया था.
जोरा ने तैयार की पूरे ऑपरेशन की रूपरेखा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










