
लॉकडाउन में प्रत्युषा बनर्जी के पापा की Sidharth Shukla ने की मदद, भेजे थे 20 हजार रुपये
AajTak
प्रत्युषा के सुसाइड के बाद सिद्धार्थ लगातार उनके फैमिली से संपर्क में रहे हैं. प्रत्युषा के पिताजी ने आजतक से बातचीत कर बताया कि वे सिद्धार्थ की खबर सुनकर सदमे में हैं. शंकर बनर्जी आगे कहते हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो गया है. मैं सिद्धार्थ को अपने बेटे जैसा मानता था. बालिका वधू के दिनों प्रत्युषा और सिद्धार्थ के बीच ऑफ स्क्रीन भी बहुत दोस्ती थी. सिद्धार्थ अक्सर हमारे पास आया करता था.
बालिका वधू में प्रत्युषा बनर्जी संग सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था. प्रत्युषा और सिद्धार्थ दोनों ही बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुके हैं. दुर्भाग्यवश टीवी इंडस्ट्री के ये दोनों ही चमकते सितारे अब हमारे बीच नहीं है. सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितम्बर 2021 को हो गया. ऐसे में प्रत्युषा के पिता ने सिद्धार्थ के बारे में हमसे बात की है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











