
लैंड स्लाइडिंग के कारण बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता बंद, सड़क से मलबा हटाने का काम जारी
AajTak
उत्तराखंड में बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता लैंड स्लाइडिंग के कारण बंद हो गया है. चमोली-बद्रीनाथ एनएच पर भूस्खलन का मलबा जमा है. बताया जाता है कि बुधवार शाम को ही यहां लैंड स्लाइडिंग हुई थी. उसके बाद से मार्ग बंद हो गया है. हालांकि, सड़क पर से मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन इतनी देर बात भी पत्थरों को नहीं हटाया जा सका है.
उत्तराखंड के चमोली-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भारी भूस्खलन के कारण बंद हो चुका है. हनुमान चट्टी के पास लैंड स्लाइडिंग के कारण सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर गिर जाने के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को ही यहां लैंड स्लाइडिंग हुी थी. उस समय से लेकर अभी तक मार्ग बाधित है.
हनुमान चट्टी के पास लैंड स्लाइडिंग के कारण अभी तक नहीं मार्ग नहीं खोला गया है. अभी भी यहां मलबा जमा है. इस कारण मार्ग खोलने में और समय लग सकता है. ऐसे में कहीं ना कहीं यह परेशानी का सबब बन रहा है. क्योंकि इस समय हर कोई बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने जा रहे हैं. वहीं यात्रा तैयारी सहित स्थानीय लोग अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भी जा रहे हैं.
मार्ग बंद होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी मार्ग बंद होने के कारण अब लोग हनुमान चट्टी से आगे बद्रीनाथ की ओर नहीं जा पा रहे हैं. वहीं बद्रीनाथ से लौटने वाले लोग वापस नहीं लौट पा रहे हैं. क्योंकि मार्ग पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है. हालांकि, मलबे को हटाने का काम जारी है, लेकिन अब तक सड़क पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है.
जंगल की आग से जूझ रहा उत्तराखंड उत्तराखंड इन दिनों प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है. एक तरफ जहां भूस्खलन से बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है. वहीं पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जंगल में आग लगी हुई है. एक जगह मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जाता है, तो दूसरी तरफ फिर अन्य इलाकों में आग लग जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










