
'लेबल कुछ है... माल कुछ है', विपक्षी महाजुटान पर पीएम मोदी ने ली चुटकी, बोले- ये कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बेंगलुरु में हो रहे विपक्षी दलों के महाजुटान पर हमला बोला. उन्होंने इस बैठक को भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन करार दिया. उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में हमारा भारत कहीं से कहीं पहुंच सकता था. हम भारतीयों के सामर्थ्य में कभी कोई कमी नहीं रही है, लेकिन सामान्य भारतीय के इस सामर्थ्य के साथ भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियों ने अन्याय किया.
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बेंगलुरु में हो रहे विपक्षी दलों के महाजुटान पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने इस बैठक को भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन करार दिया. उन्होंने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन के उद्घाटन समारोह में कहा कि ये लोग असीमित भ्रष्टाचार करते हैं. ये लोग आजकल बेंगलुरु में जुटे हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में हमारा भारत कहीं से कहीं पहुंच सकता था. हम भारतीयों के सामर्थ्य में कभी कोई कमी नहीं रही है, लेकिन सामान्य भारतीय के इस सामर्थ्य के साथ भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियों ने अन्याय किया. इस मौके पर मुझे अवधी भाषा में लिखी एक कविता की पंक्ति याद आ रही है कि गाइत कुछ है, हाल कुछ है, लेबिल कुछ है, माल कुछ है.
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के लोग अपनी दुकान खोलकर हमें रोकना चाहते हैं. वो भारत की बदहाली वाले लोग अपनी दुकान खोलकर बैठ गए हैं. इनकी दुकान पर 2 चीजों की गारंटी है. एक तो ये अपनी दुकान पर जातिवाद का जहर बेचते हैं और दूसरा की भ्रष्टाचार करते हैं.
पीएम ने कहा कि इन सबने कई चहेरे लगा रखे हैं. मुझे एक गीत याद आ रहा है- एक चेहरे पर कई चेहरे लगा लेते हैं. अब देखिए इन्होंने कितने चेहरे लगा रखे हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग खुद को कैमरे के सामने एक दिखाते हैं लेकिन लोग जानते हैं कि पूरे फ्रेम में भ्रष्टाचारी हैं. ये कट्टर भ्रष्टाचारियों का सम्मेलन है. जमानत पर कुछ लोगों को सम्मान से देख रहे हैं, जिसका पूरा परिवार ही जमानत पर है तो उसे ज्यादा सम्मान मिल रहे हैं. ये लोग गा कुछ रहे हैं, हाल कुछ है, इन्होंने लेबल कुछ लगा रखा है और माल कुछ है.
पीएम ने इससे पहले कहा- मेरा सौभाग्य है कि वर्ष 2018 में मैंने अंडमान में उसी स्थान पर तिरंगा लहराया, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने झंडा फहराया था. यह हमारी ही सरकार है, जिसने रॉस आइलैंड को नेताजी सुभाष का नाम दिया. यह हमारी ही सरकार है, जिसने हेवलॉक और नील आइलैंड को स्वराज और शहीद आइलैंड का नाम दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










