
लेबनान: हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर इजरायल ने बरसाईं मिसाइलें, हमले में मारा गया कार्यकारी परिषद का प्रमुख
AajTak
जरायली आर्मी हिज्बुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर चुन-चुनकर बम बरसा रही है, जिसमें उसके कमांडर मिट्टी में मिलते जा रहे हैं. 9 दिन से जारी जंग में इजरायली हमले में लेबनान के अब तक 700 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2600 लोग घायल बताए जा रहे हैं. शुक्रवार के हमले में भी 25 लोगों की जान चली गई. इससे पहले गुरुवार को हमलों में इजरायल ने हिज्बुल्लाह की ड्रोन यूनिट के कमांडर मोहम्मद सरूर को ढेर कर दिया था.
इजरायल दक्षिणी लेबनान पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक कर रहा है. इजरायल लेबनान के उन रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना रहा है, जहां हिज्बुल्लाह के आतंकियों ने हथियार छिपा कर रखे हैं. इजरायली आर्मी हिज्बुल्लाह के आतंकी ठिकानों पर चुन-चुनकर बम बरसा रही है, जिसमें उसके कमांडर मिट्टी में मिलते जा रहे हैं. 9 दिन से जारी जंग में इजरायली हमले में लेबनान के अब तक 700 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2600 लोग घायल बताए जा रहे हैं. शुक्रवार के हमले में भी 25 लोगों की जान चली गई. इसमें हिज्बुल्लाह के कार्यकारी परिषद के प्रमुख हाशेम सफीद्दीन की भी मौत हो गई. इससे पहले गुरुवार को हमलों में इजरायल ने हिज्बुल्लाह की ड्रोन यूनिट के कमांडर मोहम्मद सरूर को ढेर कर दिया था.
इस बीच शुक्रवार देर शाम (भारतीय समयानुसार) इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक के बाद एक कई एयरस्ट्राइक कीं. ये हमला यूएनजीसी में नेतन्याहू के भाषण के बाद हुआ है. इसे इजरायल का लेबनान में सबसे भीषण हमला माना जा रहा है. इसके चलते आसमान में धुएं के गुबार छा गए. इजरायल ने बेरूत स्थित हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर भी हमला किया. ये मुख्यालय एक रियाशी इमारत के नीचे था. बताया जा रहा है कि इसमें हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह ने बंकर बनाया हुआ था. पहले बताया गया था कि बंकर में नरसल्लाह हो सकता है. हालांकि सूत्रों की मानें तो हिज्बुल्लाह की तरफ से इसका खंडन कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हमले से पहले इजरायल ने अमेरिका को भी इसकी जानकारी दी थी. इन हमलों में 6 इमारते पूरी तरह तबाह हो गईं.
हमलों को लेकर इजरायली सेना ने बयान भी जारी किया. शुक्रवार को सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी बेरूत के दहिएह उपनगर में हिज्बुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय को निशाना बनाकर हमला किया, जिससे लेबनान की राजधानी हिल गई और शहर के ऊपर धुएं के घने गुबार छा गए. फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हमलों में कितने लोगों की मौत हुई है. लेकिन स्थानीय मीडिया का कहना है कि हमलों के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और आम नागरिक सुरक्षित जगहों की तरफ पलायन कर रहे हैं.
पीएम नेतन्याहू ने UNGA में हिज्बुल्लाह को दी चेतावनी
इधर, जंग के बीच न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान और हिज्बुल्लाह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. इतना ही नहीं UNGA के मंच से नेतन्याहू ने ईरान को भी खुलेआम धमकी दी, जिसके विरोध में कई देशों के प्रतिनिधियों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. नेतन्याहू ने कहा कि ईरान में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां इजरायल नहीं पहुंच सकता. उन्होंने हिज्बुल्लाह को समर्थन देने वाले ईरान को लेकर कहा कि इजरायल तब तक नहीं थमेगा, जब तक उनके देश के बंधक नागरिक सुरक्षित घर नहीं लौट आते.
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि हम गाजा में हमास से तब तक लड़ेंगे जब तक हमें पूरी तरह जीत नहीं मिल जाती. इजरायल भी शांति का पक्षधर है. लेकिन अगर उनके देश पर हमला होगा तो वो किसी को नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भले ही हिज्बुल्लाह की पकड़ सभी महाद्वीपों में है, लेकिन वो हिज्बुल्लाह और उसके चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे तक जंग जारी रखेंगे. इस साल जंग की वजह से उनका संयुक्त राष्ट्र महासभा में आने का कोई इरादा नहीं था. लेकिन वो लेबनान, ईरान और हिज्बुल्लाह को एक्सपोज करने के लिए यहां पहुंचे हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







