
लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी के बाद रेडियो सिस्टम हैक, बजने लगा ये इजरायली मैसेज, अब तक 585 की मौत
AajTak
हिज्बुल्लाह के लगातार हमलों के बाद इजरायल ने सोमवार को उसके खिलाफ सबसे बड़ा हमला किया. इसे 18 साल बाद यानी साल 2006 में दोनों के बीच जंग के बाद का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के 1600 ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें करीब 585 लेबनानी मारे गए हैं.
हिज्बुल्लाह के लगातार हमलों के बाद इजरायल ने सोमवार को उसके खिलाफ सबसे बड़ा हमला किया. इसे 18 साल बाद यानी साल 2006 में दोनों के बीच जंग के बाद का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के 1600 ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें करीब 585 लेबनानी मारे गए. मरने वालों में बच्चे और महिलाओं की संख्या ज्यादा है. इसी बीच लेबनान में रेडियो सिस्टम हैक होने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि अचानक वहां के रेडियो नेटवर्क पर इजरायल का मैसेज सुनाई देने लगा, जिसमें लोगों को हिज्बुल्लाह के इलाके खाली करके सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया.
पहले पेजर, वॉकी-टॉकी, फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में ब्लास्ट के बाद रेडियो सिस्टम के हैक होने के बाद लेबनान के लोगों में खौफ फैल गया है. हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के बीच भी सनसनी फैल गई है. उनको सभी तरह के गैजेट से दूर रहने की सलाह दी गई है. सोमवार को भी इजरायल की तरफ से फोन कॉल करके लोगों को तुरंत अपने घरों और इमारतों को छोड़ने की चेतावनी दी गई थी. लेबनानी में करीब 80 हजार से अधिक संदिग्ध इजरायली कॉल्स आई थीं.
टेलीकॉम कंपनी ओगेरो के प्रमुख इमाद क्रेडीह ने कहा कि इस तरह के कॉल तबाही और अराजकता पैदा करने के लिए एक मनोवैज्ञानिक जंग की तरह हैं. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अपना एक वीडियो संदेश जारी किया. इसमें प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं लेबनान के लोगों को एक जरूरी संदेश देना चाहता हूं. इजरायल की लड़ाई आपके साथ नहीं है. हम हिज्बुल्लाह के साथ लड़ रहे हैं, जो आपको ह्यूमन शिल्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.''
नेतन्याहू ने अपने संदेश में आगे कहा, ''हिज्बुल्लाह ने आपके लिविंग रूम में रॉकेट और गैराज में मिसाइल रखा हुआ है. इन हथियारों से हमारे देश के नागरिकों पर हमले कर रहा है. अपनी सुरक्षा के लिए हमें अब इन हथियारों को नष्ट करने का समय आ गया है. इसलिए आपको चेतावनी दी जा रही है कि आप सभी हिज्बुल्लाह के ठिकानों से दूर हो जाएं. कृपया अभी सुरक्षित इलाकों में चलें जाएं.'' फिलहाल इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच हवाई हमले लगातार जारी हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का वीडियो संदेश...
दी टाइम्स ऑफ इजरायल के ताजी रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने हिज्बुल्लाह की 50 फीसदी रॉकेट क्षमताओं को नष्ट कर दिया है. उसकी तरफ से दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी में हिज्बुल्लाह को निशाना बनाकर रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमलों की बौछार की जा रही है. मंगलवार को भी इजरायली हमले जारी हैं. इसमें बड़ी संख्या में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया है. पलटवार करते हुए हिज्बुल्लाह ने भी सैकड़ों रॉकेट इजरायल की ओर दागे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










