
'लेबनान के पेजर्स की तरह ईरान में iPhone ब्लास्ट का खतरा...', इजरायली हमलों के बीच सांसद ने चेताया
AajTak
लेबनान-सीरिया में पेजर ब्लास्ट के बाद अब ईरान में iPhone ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है. एक पूर्व मंत्री और सांसद ने कहा कि लेबनान में जिस तरह से पेजर धमाके हुए हैं, उसी तरह ईरान में भी विस्फोट हो सकते हैं और यह विस्फोट आईफोन में हो सकता है.
लेबनान में पेजर धमाके के बाद अब ईरान में आईफोन विस्फोट की आशंका जताई जाने लगी है. ईरान के पूर्व कम्युनिकेशन मंत्री और सांसद रेजा टैगिपुर ने यह चेतावनी दी. पिछले हफ्तों में लेबनान में पेजर से लेकर वॉकी-टॉकी तक में विस्फोट की घटनाएं हुई थी, और रेडियो सिस्टम तक को हैक करने का मामला सामने आया था. इसमें ईरानी राजदूत समेत रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कई जवान भी घायल हो गए थे.
चुंकी अब लेबनान में हिज्बुल्लाह के प्रमुख को भी मार गिराया गया है, माना जा रहा है कि इजरायल अब वेस्ट एशिया के बड़े क्षेत्र को अपने अनुकूल करने की राह पर है. इससे सबसे बड़ा नुकसान किसी का होने जा रहा है तो वो है ईरान, जिसने वर्षों से अपने सहयोगियों को स्थापित करने की दिशा में इन्वेस्ट किए. आज आलम ये है कि इजरायली सेना ने गाजा में हमास का लगभग खात्मा कर दिया और फिर लेबनान में हिज्बुल्लाह को भी तबाह कर दिया.
लेबनान में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की भी खबर सामने आई थी. हाल ही में पूर्व ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने एक चौंकाने वाले खुलासे में दावा किया कि ईरान का सीक्रेट सर्विस हेड ही इजरायल का जासूस था.
मसलन, इस विस्फोटक खुलासे से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जहां हमास के कम्युनिकेशन प्रमुख इस्माइल हानियेह की मौत भी मिस्ट्री बनी है. 2021 में उस मोसाद के एजेंट की पहचान हुई थी, लेकिन इससे यह आशंका बढ़ जाती है कि आखिर इजरायल के जासूस ईरान में किस हद तक समाए हो सकते हैं.
अहमदीनेजाद ने दावा किया कि यह कोई इकलौती घटना नहीं थी. उनके मुताबिक, ईरानी सीक्रेट सर्विस टीम में भी इजरायली जासूसों का जाल फैला हुआ था. उन्होंने बताया कि लगभग 20 अतिरिक्त एजेंट जो इजरायली गुप्त सेवा गतिविधियों की निगरानी में लगे थे, वे भी मोसाद के लिए काम कर रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक, इन कथित दोहरे एजेंटों ने इज़राइल को ईरान के परमाणु कार्यक्रम की संवेदनशील जानकारी दी. वे 2018 में ईरानी परमाणु दस्तावेजों की चोरी और कई ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या में भी शामिल थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










