
लेडी सिंघम बनीं चंदौली की डीएम... जानिए क्यों ईंट हाथ में उठाकर बोलीं- मैं किसी को छोडूंगी नहीं
AajTak
चंदौली की DM ईशा दुहन बुधवार को चकिया तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में निर्माणधीन आईटीआई बिल्डिंग का औचक निरीक्षण करने पहुंची. जहां आईटीआई कॉलेज की बिल्डिंग निर्माण में घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा है. फिर क्या था, घटिया निर्माण सामग्री को देखकर वो गुस्से से लाल हो गईं. ईशा ने वहां रखी ईंट को उठाकर उनकी गुणवत्ता को चेक किया और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.
चंदौली की डीएम ईशा दुहन फुल फॉर्म में हैं. वो अपने सख्त तेवर के लिए जानी जाती हैं. आईएएस अफसर ईशा दुहन बुधवार को चकिया तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में निर्माणधीन आईटीआई बिल्डिंग का औचक निरीक्षण करने पहुंची. जहां उन्होंने देखा कि बिल्डिंग निर्माण कार्य के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह देखकर ईशा दुहन का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. इससे पहले ईशा दुहन वाराणसी विकास प्राधिकरण में अधिकारी रह चुकी हैं. वहां पर भी वो अपने सख्त तेवर को लेकर काफी चर्चा में रहीं.
DM ईशा दुहन ने देखा कि आईटीआई कॉलेज की बिल्डिंग निर्माण में घटिया ईट का प्रयोग किया जा रहा है. फिर क्या था, घटिया निर्माण सामग्री को देखकर वो गुस्से से लाल हो गई. ईशा ने वहां रखी ईटों को उठाकर उनकी गुणवत्ता को चेक किया. ईट की गुणवत्ता बेहद खराब थी जिसके बाद उन्होंने इससे जुड़े अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई.
उन्होंनें कहा कि मुझे कोई थर्ड क्वालिटी की चीज का इस्तेमाल होते हुए यहां मिला तो मैं आपके और आपके कांट्रेक्टर पर एक्शन लूंगी. ईशा दुहन वहां मौजूद अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सामग्री इसका सैंपल लीजिए और उसकी टेस्टिंग कराइए. देखने से ही पता चल रहा है कि यह थर्ड ग्रेड का है. उन्होंने कहा कि थर्ड क्वालिटी का मैटेरियल इस्तेमाल नहीं होगा. ईशा दुहन कहा कि अगर इस तरह की स्थिति आगे दिख गई तो मैं छोडूंगी नहीं.
चंदौली की जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि आज दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को फिरोजपुर, चकिया स्थित निर्माणधीन आईटीआई भवन का निरिक्षण किया गया. निरिक्षण के दौरान कार्य की प्रगति धीमी पाई गई और मौके कम मजदूर कार्य करते हुए पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








