
लेडी डॉन से लव मैरिज, हथियारों की तस्करी और 24 केस... गोगामेड़ी मर्डर में वेपन पहुंचाने वाले समीर की कहानी
AajTak
राजस्थान के कोटा के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर महेंद्र मेघवाल उर्फ समीर ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपियों को हथियार पहुंचाए थे. पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने लेडी डॉन पूजा सैनी से दूसरी शादी की थी, जबकि वह पहले से शादीशुदा था. पहली पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं. वह साल 2018 से जयपुर में शिफ्ट हो गया था.
राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के लिए दोनों शूटर नितिन फौजी व रोहित राठौर को हथियार सप्लाई करने वाला महेंद्र उर्फ समीर कोटा के गुमानपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उस पर 24 केस दर्ज हैं. एक साल पहले राजू ठेहट की हत्या के लिए भी वह हथियार सप्लाई कर चुका है. महेंद्र ने पहले लव मैरिज की थी. इसके बाद उसने घर छोड़ दिया और जयपुर में रहने लगा. यहां उसने दोबारा लेडी डॉन पूजा सैनी से शादी कर ली.
पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर महेंद्र मेघवाल ने लेडी डॉन पूजा सैनी के साथ मिलकर गोगामेड़ी की हत्या के आरोपियों को हथियार पहुंचाए थे. इसकी जानकारी कोटा पुलिस को मिली तो वह महेंद्र के घर पहुंची और पूरे परिवार की जानकारी ली. पुलिस परिवार पर निगाह बनाए हुए है.
कोटा के गुमानपुरा का हिस्ट्रीशीटर महेंद्र मेघवाल उर्फ समीर शादीशुदा है. लेडी डॉन पूजा सैनी और महेंद्र की मुलाकात साल 2018 में पहली बार कोटा में हुई थी. इसके बाद पूजा और महेंद्र ने साल 2022 में मंदिर में शादी कर ली. महेंद्र की पहली पत्नी कोटा में रहती है.
यह भी पढ़ेंः लेडी डॉन पूजा ने गोगामेड़ी की हत्या के लिए शूटरों को दिए थे हथियार, अपने फ्लैट में नितिन फौजी को दी थी पनाह
कोटा का महेंद्र गुमानपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है, वह साल 2018 से जयपुर में रह रहा है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी शूटर नितिन फौजी को महेंद्र उर्फ समीर की दूसरी पत्नी लेडी डॉन पूजा सैनी ने जयपुर में पनाह दी थी.
पुलिस ने पूजा सैनी को सोमवार को जयपुर में इनकम टैक्स कॉलोनी जगतपुरा से गिरफ्तार कर लिया था. लेडी डॉन पूजा सैनी टोंक की रहने वाली है. जब पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार किया, उससे पहले ही पूजा का पति महेंद्र मेघवाल हथियारों का जखीरा लेकर फरार हो गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










