
लेडी डॉक्टर से दरिंदगी पर पश्चिम बंगाल में उबाल, ममता बनर्जी बोलीं- गुनहगारों को फांसी की सजा दिलाएंगे
AajTak
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है. अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी, हालांकि मैं फांसी की सजा का समर्थक नहीं हूं. लेकिन उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है.
कोलाकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने घटना दुर्भाग्यपूर्ण और घृणित बताया है. मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति जैसा लगता है. उनका (रेजिडेंट डॉक्टरों का) गुस्सा और मांग जायज है. मैं इसका समर्थन करती हूं. पुलिस ने भी उनकी मांगें मान ली हैं. मैं कल झारग्राम में थी, लेकिन सभी घटनाक्रमों पर नजर रख रही थी. मैंने पीड़ित परिवार से बात की है और उन्हें इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.'
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है. अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी, हालांकि मैं फांसी की सजा का समर्थक नहीं हूं. लेकिन उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. हमने यह सुनिश्चित किया है कि इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे एक भी डॉक्टर को किसी भी तरह की समस्या न हो. जो लोग विरोध कर रहे हैं, अगर उन्हें लगता है कि उन्हें राज्य प्रशासन पर भरोसा नहीं है, तो वे किसी अन्य जांच एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. हम उचित और गहन जांच और दोषियों के लिए कड़ी सजा चाहते हैं.
केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने में आपत्ति नहीं: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि जैसे कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है, वैसे ही हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट की भी जिम्मेदारी है. हम यह भी जांच करेंगे कि क्या उनकी तरफ से लापरवाही हुई है. मैं लगातार पुलिस के संपर्क में हूं. डॉक्टर अपना विरोध जारी रख सकते हैं, लेकिन साथ ही उन्हें मरीजों का इलाज भी करना चाहिए. यदि पीड़ित का परिवार किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग करता है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है. क्योंकि हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. कोलकाता के सीपी पूरे समय अस्पताल में थे और दोपहर 2 बजे तक वह मेरे संपर्क में थे.
मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी का गठन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आरोपी पकड़ा गया है, वह मेडिकल कॉलेज में ही काम करता था. समुचित सतर्कता बरती जाए. किसी सहकर्मी को खोने का असर हर किसी पर पड़ता है. मेरे परिवार में भी दो जूनियर डॉक्टर हैं. मैं पहले भी उनके (डॉक्टरों) साथ थी और हमेशा उनके साथ रहूंगी. जरूरत पड़ी तो प्रधान सचिव और सीपी को दोबारा भेजूंगी. कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा कि हमने 7 सदस्यीय एसआईटी गठित की है. अगर परिवार या रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से कोई मांग है और वे किसी अन्य एजेंसी से मामले की जांच कराना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. हम सुनिश्चित करेंगे कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








