
लेट नाइट पार्टी, इनोवा से लॉन्ग ड्राइव, फिर 6 की मौत... Dehradun Accident में मारे गए छात्रों का वीडियो आया सामने
AajTak
देहरादून में बीते सोमवार को देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6 छात्रों की मौत हो गई थी. इस बीच हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी छात्र एक कमरे में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते सोमवार को देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6 छात्रों की मौत हो गई थी. इस हादसे में घायल एक छात्र अभी भी अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहा है. इस बीच हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी 7 छात्र एक कमरे में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि पार्टी करने के बाद छात्र नई इनोवा में सवार होकर घूमने निकले थे, लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण इनोवा आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और ट्रक से टकरा गई.
देहरादून के ओएनजीसी चौक पर रात करीब डेढ़ बजे ट्रक से टकराते ही इनोवा के परखच्चे उड़ गए. कार सवार 6 छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिनमें 3 लड़कियां और 3 लड़के थे. जबकि, एकमात्र जिंदा बचे सिद्धेश अग्रवाल (25) को शहर के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
इस सड़क हादसे का मंजर जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. इनोवा एकदम चकनाचूर हो चुकी थी. शव कार के अंदर क्षत-विक्षत हालत में पड़े हुए थे. सीट पर खून ही खून नजर आ रहा था. वहीं, छात्रों के बॉडी पार्ट्स सड़क पर दूर तक बिखरे पड़े थे.
इन लोगों की हुई मौत
इस हादसे में जिन लड़कियों की मौत हुई उनमें गुनीत (19), नव्या गोयल (23) और कामाक्षी (20) शामिल है. ये तीनों ही लड़कियां देहरादून शहर के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली थीं. इसके अलावा जिन तीन लड़कों की मौत हुई उनकी पहचान कुणाल कुकरेजा (23), अतुल अग्रवाल (24) और ऋषभ जैन (24) के रूप में हुई है. इनमें कुणाल हिमाचल के चंबा के रहने वाले थे, जबकि बचे हुए लोग देहरादून के ही निवासी थे. जबकि, सातवें छात्र सिद्धेश अग्रवाल (25) का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
एक्सीडेंट से पहले नाचने-गाने का वीडियो आया सामने

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







