
'लूट की लंपट छूट चाहते हैं कुछ लोग...', वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी
AajTak
वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि वक्फ सुधार वक्त और वक्फ, दोनों की जरूरत है. यह संसद का एक्ट है और संसद ने ही करेक्ट किया.
वक्फ कानून को चुनौती देने वाली पांच प्रमुख याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ प्रावधानों पर रोक भी लगाई है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को याचिकाकर्ता अपने पक्ष में बता रहे हैं. इस पर अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी की भी प्रतिक्रिया आई है.
मुख्तार अब्बास नकवी ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वक्फ कानून आस्था के संरक्षण की गारंटी और वक्फ की प्रशासनिक व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार से संबंधित है. उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) और संसद के दोनों सदनों में चर्चा के बाद पारित हुआ.
नकवी ने कहा कि संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायिक वार करने वाली लूट की लंपट लॉबी 'लूट पर छूट' के लीगल लाइसेंस की बहाली चाहती है. उन्होंने कहा कि वक्फ सुधार वक्त और वक्फ, दोनों की जरूरत है. इस कानून पर चल रहे मंथन से अमृत जरूर निकलेगा. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग जमीन के कानून को आसमानी किताब बता कर लूट की लंपट छूट का लीगल लाइसेंस चाहते हैं, जिसकी नाकाबंदी वक्फ सुधार से हुई है.
यह भी पढ़ें: वक्फ एक्ट पर SC के फैसले का जमीयत ने किया स्वागत, कहा- कानून रद्द होने तक जारी रहेगा संघर्ष
उन्होंने यह भी कहा कि इस लूट लॉबी ने वक्फ को 'टच मी नॉट' बना रखा था. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून, देश का कानून है किसी मजहब का नहीं. पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि संसद का एक्ट है, संसद ने ही करेक्ट किया. उन्होंने कहा कि यह सुधार धार्मिक आस्था के संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था के सुधार का है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










