
लुधियाना: शादीशुदी निकली लिव- इन पार्टनर, सच जानते ही प्रेमी ने हाथ पैर बांधे और उतार दिया मौत के घाट
AajTak
लुधियाना में 20 वर्षीय राधिका की उसके लिव-इन पार्टनर सुनील कुमार ने गला घोंटकर हत्या कर दी. राधिका के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने पर दोनों में विवाद हुआ था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा से सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब लाने की तैयारी कर रही है.
पंजाब के लुधियाना में लिव-इन पार्टनर की हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. पंजाब पुलिस ने स्थानीय उत्तर प्रदेश के गोंडा से अधिकारियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुनील कुमार को धानेपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया गया. पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की तैयारी में है.
पंजाब पुलिस टीम का नेतृत्व करने वाले इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा के अनुसार, सुनील धानेपुर क्षेत्र के ख्वाजाजोत गांव का रहने वाला है. उसकी मुलाकात लुधियाना में उसकी 20 साल की लिव-इन पार्टनर से हुई थी. शर्मा ने बताया, 'सुनील काम के लिए लुधियाना आया था, जहां उसकी मुलाकात राधिका से हुई. दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे.' दोनों पिछले छह महीने से लुधियाना के फतेहगंज इलाके में किराए के मकान में साथ रह रहे थे, लेकिन हाल ही में सुनील को पता चला कि राधिका पहले से शादीशुदा है - यह बात उसे बहुत बुरी लगी.
अधिकारी ने कहा,'घटना से कुछ दिन पहले सुनील को राधिका का अतीत पता चला, जिससे दोनों में बहस हुई. 8 जून की रात को विवाद बढ़ गया और सुनील ने कथित तौर पर राधिका के हाथ-पैर बांध दिए, गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर भाग गया.' राधिका के भाई राहुल ने उसकी मौत के बाद पुलिस से संपर्क किया और उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










