
लुधियाना में लूटपाट के दौरान AAP नेता की पत्नी की हत्या, पति भी घायल
AajTak
पंजाब के लुधियाना में लूटपाट के दौरान बदमाशों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक स्थानीय नेता अनोख मित्तल और उनकी पत्नी लिप्सी मित्तल पर जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी जबकि अनोख मित्तल की हालत गंभीर है और अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या का मकसद सिर्फ लूटपाट थी या इसके पीछे कोई और साजिश थी.
पंजाब के लुधियाना जिले में शनिवार रात लूटपाट के दौरान बदमाशों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक स्थानीय नेता की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना में नेता भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह वारदात रुड़का गांव के पास हुई, जो लुधियाना से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है. पुलिस के मुताबिक, आप नेता अनोख मित्तल और उनकी पत्नी लिप्सी मित्तल लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर एक होटल में डिनर करने के बाद अपने घर लौट रहे थे.
रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात लुटेरों ने उनकी कार को रोका और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में 33 साल की लिप्सी मित्तल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनोख मित्तल गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना के बाद लिप्सी मित्तल के परिजनों ने रविवार शाम अस्पताल के बाहर धरना दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है.
इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या का मकसद सिर्फ लूटपाट थी या इसके पीछे कोई और साजिश थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










