
लुधियाना में चाइनीज धागे ने ली जान, स्कूल से लौट रहे छात्र का गला कटा
AajTak
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. इस दुखद दुर्घटना में 4 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य जवान घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने मिलकर घायलों को निकाला.
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया फुल स्टॉप इस दुखद दुर्घटना में 4 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य जवान घायल हुए हैं फुल स्टॉप स्थानीय लोगों और बचाव दलों ने मिलकर घायलों को निकाला फुल स्टॉपलुधियाना के समराला इलाके में प्रतिबंधित 'चाइनीज धागे' (चीनी धागा या मांझा) की चपेट में आने से शनिवार को स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की जान ले ली. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि शनिवार को समराला बाईपास पर गांव भरतला (या चहलां) के पास स्कूल से घर लौट रहे छात्र की चाइनीज धागे गर्दन कटने की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि स्थानीय लोगों घायल अवस्था में छात्र को अस्पताल ले गए हैं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने बताया कि मृत छात्र की पहचान तरणजोत सिंह के रूप में हुई है. मृतक के शव को कब्जा ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव भरतला के पास अचानक तरणजोत सिंह के गले में प्रतिबंधित चाइना डोर लिपट गई. धागा इतना तेज था कि छात्र के गले पर गहरा कट लग गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया . स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई. अपने इकलौते बेटे के शव को देखकर मां सुध-बुध खो बैठी और बेहोश हो गईं.
खुले आम बिक रहा है चाइनीज मांझा मृतक के दादा जसपाल सिंह ने बताया कि उनका पोता सुबह खुशी-खुशी स्कूल गया था, लेकिन लौटते वक्त प्रशासन की लापरवाही ने उसकी जान ले ली. घर के बाहर और अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है. मृतक के दादा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समराला में चाइनीज धागा सरेआम बिक रहा है, लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले भी कई लोग इस डोर की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं, फिर भी इसे पूरी तरह बंद करवाने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे हैं . स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वक्त रहते इन घातक धागों की बिक्री पर लगाम लगाई गई होती, तो आज एक मासूम की जान नहीं जाती.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










