
लुधियाना: भरभराकर ढही 100 साल पुरानी इमारत, भयानक VIDEO में भागते दिखे लोग
AajTak
लुधियाना के पुराने बाजार में एक सौ साल पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. मोहल्ले के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई. घटना का भयावह वीडियो पास के CCTV में कैद हो गया.
पंजाब के लुधियाना में हुए भीषण हादसे ने आसपास लोगों खौफ में डाल दिया है. यहां के पुराने बाजार में एक सौ साल पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. मोहल्ले के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई. घटना में दो लोगों को चोटें आई हैं.
जब इमारत ढही तो वहां रहने वाला एक दंपत्ति भी अंदर फंस गए जिनको आस पास के लोगो और पुलिस ने सुरक्षित निकाला.उन्हें मामूली चोटें आई हैं. घटना का भयावह वीडियो पास के CCTV में कैद हो गया. फुटेज में बिल्डिंग के गिरते ही मिट्टी मिट्टी दिखाई दे रही है. इमारत गिरने से घर का सारा सामान मलबे में दब गया और खड़े लोगों की मोटरसाइकिल भी इसके नीचे दब गई.
वीडियो में संकरी सी गली में पहले एक लड़का भागता दिखता है और उसके पीछे एक बच्चे को गोद में लिए एक महिला जान बचाकर भागती दिखती है. वीडियो जितना भयानक है उससे तो लोगों की जान बच जाना चमत्कार जैसा लगता है.
मेट्रो टनल के चलते कानपुर में गिरी थी इमारत
बता दें कि बीते अगस्त में उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा ही हादसा हुआ था. यहां चार मंजिला मकान भरभरा के गिर गई. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. यहां समय रहते मकान में रह रहे लोगों को निकाल लिया गया था. इस वजह से बड़ा हादसा टल गया. बताया जाता है कि मेट्रो टनल की खुदाई के कारण यह हादसा हुआ.
यह घटना हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की बताई गया. जिस इमारत के ढहने का वीडियो सामने आया था, बीते दिनों उसकी फर्श अचानक से 20 फीट नीचे धंस गई थी. फर्श नीचे धंस जाने से घर का एक सदस्य अंदर आधे से ज्यादा लटक गया था. इस कारण चीख-पुकार मच गई थी. किसी तरह उन्हें लोगों ने खींचकर बाहर निकाला था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










