
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, भारत भूषण आशु पर लगाया दांव
AajTak
कांग्रेस ने लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव के लिए पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया. पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए भारत भूषण आशु की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है.
कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव के लिए पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया.
पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष 54 वर्षीय आशु पार्टी का एक प्रमुख हिंदू चेहरा हैं और वह पहले लुधियाना (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए भारत भूषण आशु की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है.
बता दें कि लुधियाना पश्चिम सीट AAP विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद खाली हुई थी. जिसमें पर कांग्रेस ने अपनी पार्टी का उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. हालांकि, चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की है.
AAP ने इससे पहले लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










