
लिव-इन पार्टनर ने अंडा करी बनाने से किया इनकार, गुस्साए लड़के ने दी खौफनाक मौत
AajTak
गुरुग्राम की पालम थाना पुलिस को 13 मार्च को सूचना मिली थी कि चौमा गांव में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक महिला का शव पड़ा है. इस पर टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे. बिल्डिंग के केयर टेकर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी लल्लन यादव को गिरफ्तार कर लिया.
साइबर सिटी गुरुग्राम में हत्या की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने लिव-इन पार्टनर को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने उसके लिए अंडे की सब्जी (अंडा करी) नहीं बनाई थी. पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बसोली (हथौड़ी) और बेल्ट बरामद की है.
दरअसल, 13 मार्च को गुरुग्राम की पालम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चौमा गांव में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक महिला का शव पड़ा है. इस पर टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे. बिल्डिंग के केयर टेकर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की.
ये भी पढ़ें- Maharashtra: घर में पैसों को लेकर हुई बहस तो शख्स ने पत्नी और बेटी की चाकू से कर दी हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर
6 साल पहले उसकी पहली पत्नी की हो गई थी मौत
जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी लल्लन यादव (35 साल) को वारदात के तीन दिन बाद दिल्ली के सराय काले खां से गिरफ्तार किया. वो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. पुलिस पूछ्ताछ में आरोपी ने बताया कि 6 साल पहले उसकी पहली पत्नी की सांप के काटने से मौत हो गई थी. इसके बाद घरवालों से लड़ाई कर वो दिल्ली भाग आया था.
7 महीने पहले कूड़ा बीनने वाली अंजलि से हुई मुलाकात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










