
लिफ्ट में पालतू कुत्ते की पिटाई...वीडियो वायरल होने के बाद मालिक ने केयरटेकर को हटाया
AajTak
हरियाणा के गुरुग्राम में केयरटेकर ने लिफ्ट में पालतू कुत्ते को पीटा. वीडियो वायरल हुआ, तो कुत्ते के मालिक ने केयरटेकर को हटा दिया. वायरल वीडियो गुरुग्राम के सेक्टर 54 की ऑर्किड सोसायटी की लिफ्ट का है. यहां कुत्ता घुमाने वाला शख्स अचानक कुत्ते को पीटना शुरू कर देता है. इस वीडियो को डॉग लवर विदित शर्मा ने शेयर किया है.
हरियाणा के गुरुग्राम में लिफ्ट में पालतू कुत्ते को पिटाई करने का विडियो वायरल हुआ है. केयरटेकर ने पालतू कुत्ते को लिफ्ट में पीटा. वीडियो वायरल हुआ, तो कुत्ते के मालिक ने केयरटेकर को हटा दिया. फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है. लेकिन कुत्ते घुमाने वाले को नौकरी से हटा दिया गया है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि केयरटेकर कुत्ते को क्यों मार रहा था.
वायरल वीडियो गुरुग्राम के सेक्टर 54 की ऑर्किड सोसायटी की लिफ्ट का है. यहां कुत्ता घुमाने वाला शख्स अचानक कुत्ते को पीटना शुरू कर देता है. कुत्ते को घुमाने वाला शख्स एक के बाद एक कई बार कुत्ते के चेहरे, दांतों और आंखों पर हमला करता नजर आ रहा है. इस वीडियो को डॉग लवर विदित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.
ये भी पढ़ें- नोएडा में कुत्ते के साथ बर्बरता... हत्या कर हाईराइज बिल्डिंग की 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया
इस पर कुत्ते प्रेमी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं. एक युजर ने कहा, ये भी वाकई दुखद है. मेरा दिल उस असहाय कुत्ते पर आ गया है. यह उन लोगों के लिए एक कठिन सबक है, जो कुत्तों को अपने परिवार के सदस्य के रूप में प्यार करते हैं. लेकिन उन्हें ऐसे व्यक्ति पर छोड़ देते हैं, जिनके पास कुत्ते के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है. बल्कि उन्हें टहलाने के लिए पैसे देते हैं. कृपया टहलने के लिए खुद समय निकालें.
जानकारी के मुताबिक, कुत्ते के मालिक ने इस मामले में पशु क्रूरता के तहत न तो गुरुग्राम पुलिस को और न ही जिला प्रशासन को कोई शिकायत दी है. लेकिन कुत्ते को घुमाने वाले की इस हरकत के बाद कुत्ते के मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है. आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










