
'लिफाफा अभी भी सील है'... कोर्ट में चारों महिलाएं सरेंडर करेंगी ज्ञानवापी सर्वे का सीलबंद 'सबूत'
AajTak
Gyanvapi Survey Video Leak: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद की एडवोकेट कमीशन की कार्यवाही वाला वीडियो-फोटो लीक होने के चलते आज चारों वादी महिलाएं, जिला जज की अदालत में जाकर अपना सीलबंद लिफाफा सरेंडर करेंगी.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का वीडियो लीक होने के मामले में आज चारों वादी महिलाएं अपना सीलबंद लिफाफा कोर्ट में सरेंडर करेंगी. एडवोकेट कमीशन की कार्यवाही वाला वीडियो-फोटो लीक होने के चलते आज चारों वादी महिलाएं, जिला जज की अदालत में जाकर अपना सीलबंद लिफाफा सरेंडर करेंगी.
आज (मंगलवार) लगभग 11:00 बजे चारों वादी महिलाएं, जिला जज की अदालत में जाकर सील पैक लिफाफा वापस करेंगी. कल शाम को चारों वादी महिलाएं सीता साहू, रेखा पाठक, लक्ष्मी देवी और मंजू व्यास को कोर्ट ने वीडियो फोटो का बंद लिफाफा सौंपा था. लिफाफा सौंपने के थोड़ी देर बाद ही वीडियो लीक हो गया था.
चारों वादी महिलाओं के मुताबिक, उनका सील पैक लिफाफा अभी तक खुला नहीं है लेकिन इसके बावजूद वीडियो लीक हुआ है, जिसकी वजह से वह अपना सील पैक लिफाफा जिस हालत में कोर्ट ने उन्हें सौंपा था, आज वापस करेंगी. मुस्लिम पक्ष की ओर से वीडियो लीक होने का मामला जिला जज की अदालत में उठाया जा सकता है.
लीक वीडियो में क्या दिखा?
गौरतलब है कि कल यानी सोमवार को ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट लीक हो गई थी. आजतक के पास भी लीक हुआ वीडियो मिला था. इस वीडियो में ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिली आकृति दिखी थी, जिसे मुस्लिम पक्ष फव्वारा तो हिंदू पक्ष शिवलिंग बता रहा है. इस वीडियो को सर्वे टीम के फोटोग्राफर ने शूट किया था और कोर्ट को सौंपा हैं.
ज्ञानवापी के वजूखाने में पानी भरा हुआ था, जिसमें शिवलिंग जैसी आकृति का ऊपरी भाग दिख रहा था, जिसे मुस्लिम पक्ष फव्वारा बता रहा है. वजूखाने से पानी हटाने के दौरान बनाया गया वीडियो लीक हुआ है, जिसमें नगर निगम के कर्मचारी पानी निकाल रहे हैं और आकृति बाहर आ रही है. इसे देखकर हिंदू पक्ष का कहना है कि बाबा मिल गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










