Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
लाहौर में 1900 के पार AQI, 24 घंटे में 15 हजार मरीज अस्पतालों में भर्ती, 3 महीने के लिए शादियों पर रोक

लाहौर में 1900 के पार AQI, 24 घंटे में 15 हजार मरीज अस्पतालों में भर्ती, 3 महीने के लिए शादियों पर रोक

AajTak
Friday, November 15, 2024 04:42:36 AM UTC

पिछले 24 घंटे में लाहौर का AQI 1900 MS ज्यादा दर्ज किया गया है. यहां सांस संबंधी परेशानियों के कारण 15000 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. बढ़ते प्रदूषण के बीच 3 महीने के लिए शादियों पर प्रतिबंध लगाया गया है.

पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. जहां हर तरफ जहरीली धुंध से लोग परेशान हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 15,000 मरीजों को सांस की तकलीफ अस्थमा, और अन्य श्वास संबंधी समस्याओं के चलते अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. लाहौर, जो कभी अपनी हरियाली और खूबसूरत बाग-बगीचों के लिए जाना जाता था, अब वायु प्रदूषण के कारण सांसों पर भारी पड़ रहा है. इस समस्या का मुख्य कारण वाहन उत्सर्जन, निर्माण स्थलों से उड़ने वाले धूल कण और औद्योगिक प्रदूषण है. 

एयर प्यूरीफायर का उपयोग करना आवश्यक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल उपाय नहीं किए गए, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है. सरकार को चाहिए कि वह प्रदूषण के मुख्य स्रोतों की पहचान करके उन पर नियंत्रण लगाए. इसके अलावा, निवासियों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और व्यक्तिगत वाहनों की संख्या घटाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए. ऐसी स्थिति में, मास्क पहनना, घर के अंदर रहना और एयर प्यूरीफायर का उपयोग करना आवश्यक है. लाहौर की जनता और प्रशासन को मिलकर इस संकट का सामना करना होगा ताकि शहर की वायु गुणवत्ता सुधर सके और निवासियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके.

बच्चे और हार्ट के मरीज को ज्यादा समस्या रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाहौर के अस्पताल सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया और सीने में संक्रमण से पीड़ित मरीजों से भरे पड़े हैं. ज्यादातर मामले सरकारी अस्पतालों में दर्ज किए गए. इसमें मेयो अस्पताल (4,000 से ज्यादा मरीज), जिन्ना अस्पताल (3,500 मरीज), गंगाराम अस्पताल (3,000 मरीज) और चिल्ड्रन अस्पताल (2,000 से ज्यादा मरीज) शामिल हैं. पाकिस्तान के चिकित्सा विशेषज्ञ अशरफ जिया ने चेतावनी दी है कि बच्चे और अस्थमा और हार्ट रोग से पीड़ित मरीज स्मॉग के सीधे संपर्क में न आएं. पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के कुछ हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 10 नवंबर को 1,900 से अधिक दर्ज किया गया. हालांकि, 12 नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 604 मापा गया, जो अति संवेदनशील है.

शादियों पर 3 महीने का प्रतिबंध नासा के मॉडरेट रेजोल्यूशन इमेजिंग स्पेक्टर रेडियोमीटर ने उत्तरी पाकिस्तान में छाई धुंध की तस्वीर को साझा किया है. नासा एमओडीआईएस ने कहा, नवंबर की शुरुआत में ही उत्तरी पाकिस्तान पर आसमान में धुंध की मोटी चादर छा गई है. इससे हवा की गुणवत्ता गिर गई, स्कूल बंद हो गए और सैकड़ों लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. पाकिस्तान स्मॉग संकट से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. शादियों पर 3 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है.

WHO की लिमिट से 50 गुना ऊपर प्रदूषण बात दिल्ली के करें तो दिल्ली में इस समय वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की तय लिमिट से 50 गुना ऊपर प्रदूषण चल रहा है. लाहौर की तो बात ही छोड़ दीजिए. वहां तो स्थिति नारकीय हो चुकी है. हर कोई घरों में एयर फिल्टर लगा नहीं सकता. हर साल अक्टूबर के मध्य से लेकर जनवरी तक गिरता तापमान और धीमे चलती हवा प्रदूषण को जकड़ लेती है.  

प्रदूषण के लिए तीन पहाड़ भी जिम्मेदार दिल्ली में रहने वाले 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बुधवार की सुबह सांस लेने में दिक्कत महसूस की. प्रदूषण का स्तर 806 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था. यानी PM 2.5 तय लिमिट से 53 गुना ज्यादा. इसके अलावा दिल्ली में मौजूद कचरे के तीन पहाड़ भी प्रदूषण की सबसे वजहों में से एक है. इनसे निकलने वाली जहरीली गैसें भी दिल्ली-एनसीआर की हवा को जानलेवा बनाती हैं.  

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
मालदीव बोट हादसे के बाद कैसी है रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की तबीयत, आया हेल्थ अपडेट

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

'सेकुलर पार्टियों' के ल‍िए क‍ितने काम के रह गए हैं आजम खान और नसीमुद्दीन जैसे नेता

देश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी को छोड़कर मुस्लिम नेताओं के प्रभाव और उनकी प्रासंगिकता सवालों के घेरे में आ चुकी है. उत्तर प्रदेश में आजम खान और नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे नेताओं का प्रभाव काफी कम हो गया है - पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर को टीएमसी से निकाला जाना भी एक उदाहरण है.

किसान सावधान! रबी फसलों पर संकट के बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

ईरान-अमेरिका की होगी डील या ट्रंप दे रहे है धोखा? देखें 9 बज गए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान से जंग को लेकर अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन के लिए टाल दिया है. लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत को नकार दिया है.

'वो गोली बरसाता रहा, मैं बचाने के लिए सामने खड़ी रही...' यूपी कॉलेज में मर्डर की चश्मदीद लड़की ने सुनाई दहशत भरे पल की कहानी

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

चौपट फसल, ट्रैक्टर की EMI और 25 लाख का कर्ज...रुला देगी हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदे दोनों भाइयों की कहानी

फरीदकोट में कर्ज के बोझ से टूटे दो सगे भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. दोनों खेती कर परिवार चला रहे थे, लेकिन लाखों के कर्ज और खराब फसल ने उन्हें हताश कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग उठ रही है.

दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कृष्णा मंदिर के पास हुई. पुलिस ने बताया कि जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल को उसके परिवार वाले जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जा चुके थे.

अब E30 पेट्रोल की तैयारी! AIDA ने सरकार से की एथेनॉल ब्लेंडिंग बढाने की मांग

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

मंगलवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले. वहीं, वेस्ट एशिया के हालात को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रुबियो से फोन पर चर्चा की.

शंकराचार्य ने बनाई 'चतुरंगिणी सेना', रोको-टोको और ठोको का दिया नारा; फरसा लेकर तैनात रहेंगे सदस्य

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

दिल्ली: बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी करने वाले 11 ठग गिरफ्तार, कंबोडिया से जुड़े हैं तार

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है और 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ठगों के तार कंबोडिया से जुड़े हुए हैं. ठगों ने सोशल मीडिया पर एक लुभावना विज्ञापन दिखाकर बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया था.

ईरान पर टला US का हमला, कच्चे तेल के गिरे दाम, देखें नॉनस्टॉप100

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

अमेरिका की ईरान से बातचीत वाले ट्रंप के दावे में कितना दम है? देखें बुलेटिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ अमेरिका की बेहद मजबूत बातचीत हुई और लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने बताया कि विटकॉफ और कुशनर की बातचीत हो रही है और ऐसे ही बात चलती रहीं तो युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा.

मिडिल ईस्ट संकट: सूरत में दो दिन बंद रहेंगे 425 कारखाने, जामनगर में पीतल की 2 हजार यूनिट्स पर ताला

मिडिल-ईस्ट युद्ध की वजह से सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को कोयले की कमी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में करीब 400 कपड़ा मिलें सप्ताह में दो दिन बंद रहेंगी. वहीं, जामनगर की ब्रास इंडस्ट्री पर एलपीजी गैस की कमी का गहरा असर पड़ा है.

हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा: SC

सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में साफ कर दिया है कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को अपनाने पर व्यक्ति का अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा समाप्त हो जाता है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ईसाई धर्म अपनाने वाला व्यक्ति एससी/एसटी एक्ट के तहत सुरक्षा का दावा नहीं कर सकता.

UCC बिल पेश होने से पहले गुजरात विधानसभा मे हंगामा, विपक्ष ने उठाया पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनों का मुद्दा

गुजरात विधानसभा में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी बहस हुई. कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों और सप्लाई की कमी का मुद्दा उठाया, जबकि बीजेपी ने इसे यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया.

RBSE 10th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23% छात्र पास, फिर बेटियों ने मारी बाजी!

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

'अधिकारियों पर हो हत्या का केस', संजय सिंह की राज्यसभा में मांग- पालम अग्निकांड की हो समयबद्ध जांच

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये सरकारी लापरवाही से की गई हत्या है. उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्री के बयान की आलोचना की और समयबद्ध जांच कराकर कार्रवाई की मांग की.

मिडिल ईस्ट संकट: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अहम बैठक, तेल टैंकर्स की सेफ्टी पर बना प्लान

पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ रही स्थिति को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई है. बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय तेल टैंकर्स की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

पहाड़ों में फिर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में कब-कब होगी बारिश? जानें

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

' भारतीय जासूस ल्यारी से जिंदा नहीं जाता', धुरंधर 2 देखकर भड़का रियल 'जमील जमाली'

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इसने इंडिया में 5 दिन में 500 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में राकेश बेदी ने जमील जमाली का रोल प्ले किया था. पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने आदित्य धर पर निशाना साधा है.

दिल्ली में बहादुरी की मिसाल बनी तनिष्का, मोबाइल स्नैचर को दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस ने ऐसे किया सम्मान

दिल्ली में 26 वर्षीय तनिष्का ने झपटमारों को दौड़ाकर पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. अब उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए दिल्ली पुलिस ने तनिष्का को सम्मानित किया है. उनकी कहानी कई लोगों के लिए मिसाल बन गई है. जानिए तनिष्का की पूरी कहानी.

ड्रोन से हथियार, साजिश... पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में कैसे आया हरमनदीप सिंह? हैरान कर देगी कहानी

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संचालित शाहजाद भट्टी के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया और एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है. जांच में TTH ग्राफिटी, फायरिंग और ग्रेनेड हमले की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ. महज 18 साल के इस हरमन की करतूत चौंकाने वाली है. पढ़ें पूरी कहानी.

एक और लव जिहाद...आधार कार्ड में एडिटिंग से साजिद बना 'अभिषेक', होटल में ले जाकर किया रेप

सूरत के इच्छापोर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने फर्जी पहचान बनाकर होटल में वारदात को अंजाम दिया. सोशल मीडिया के जरिए युवती को फंसाया गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को पकड़कर जांच तेज कर दी है.

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगाए कैमरे, पाकिस्तान में था एक्सेस, जासूसी कांड में चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us