
लाश के टुकड़े, मिक्सी का जार और कमरे में छुपे सबूत... मौके से पुलिस को क्या मिला? जानें, कैसे चकमा दे रही मुस्कान
AajTak
मेरठ में मौजूद है वो कमरा, जहां 3 और 4 मार्च की दरम्यानी रात बेहद खौफनाक वारदात हुई. जहां पत्नी ही अपने पति की कातिल बन गई. वो कमरा, जहां सौरभ राजपूत की हत्या के प्लान को अंजाम दिया गया. बड़ी बेरहमी से अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मुस्कान ने सौरभ राजपूत का कत्ल कर दिया.
Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ मर्डर केस में पुलिस की तफ्तीश के बीच मुस्कान के उस कमरे की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां सौरभ कुमार राजपूत का कत्ल हुआ. उस कमरे में सामान बिखरा हुआ है और बेड पर मिक्सर पड़ा है. ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या सौरभ की लाश के टुकड़े करने के बाद उन दोनों ने उसे ठिकाने लगाने के लिए और भी खौफनाक प्लान बना रखा था.
कमरे में छिपे हैं सौरभ राजपूत की हत्या के सबूत मेरठ में मौजूद है वो कमरा, जहां 3 और 4 मार्च की दरम्यानी रात बेहद खौफनाक वारदात हुई. जहां पत्नी ही अपने पति की कातिल बन गई. वो कमरा, जहां सौरभ राजपूत की हत्या के प्लान को अंजाम दिया गया. बड़ी बेरहमी से अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मुस्कान ने सौरभ राजपूत का कत्ल कर दिया. कमरे की तस्वीरें भले ही धुंधली हों. लेकिन उनमें एक कत्ल के कई राज हैं. उस कमरे में सौरभ राजपूत की हत्या के सबूत छिपे हैं.
बिस्तर पर एक मिक्सी का जार हत्या वाली रात जिस बिस्तर पर सौरभ सो रहा था, उस पर ढेरों सामान बिखरा है. वो बिखरा सामान उस रात की वारदात की कई कहानियां बयां करा रहा है. बिस्तर पर एक मिक्सी का जार है. एक गोल्डेन कलर की प्लास्टिक थैली है. मुस्कान का हैंड बैग है और कपड़े हैं. साथ में कुछ कागज भी हैं. उस कमरे में हत्या की साजिश के तहत पहले सौरभ को बेहोश किया गया था और फिर चाकू से उस पर कई वार किए गए थे.
15 साल के प्यार के 15 टुकडे़ मुस्कान और साहिल ने सौरभ की गर्दन को धड़ से अलग किया था. फिर दोनों हाथ काटे गए और बॉडी के कई टुक़ड़े किए गए. सौरभ के कमरे में मिक्सी का जार इस साजिश के एक और खौफनाक पहलू की ओर इशारा कर रहा है. शक पैदा हो रहा है कि कहीं 15 साल के प्यार के 15 टुकडे़ करने के बाद मुस्कान और साहिल ने सौरभ की लाश के हिस्सों के साथ और बेरहमी की कोशिश तो नहीं की?
शातिर कातिल और खुल रहे नए-नए राज सौरभ के कमरे से बाथरूम भी अटैच था. वहां देखा जा सकता है कि कमरे से अटैच बाथरूम का दरवाजा खुला है. ये वही वो जगह है, जहां हत्याकांड के बाद सौरभ की लाश के कई टुकड़े किए गए और फिर यहीं से टुकड़े-टुकड़े लाश को ड्रम में रखा गया. पुलिस इस केस में सारे सबूतों की पड़ताल में लगी है. सौरभ राजपूत केस में लगातार नई तस्वीरें और नए वीडियो सामने आ रहे हैं. हत्याकांड के खुलासे के बाद मुस्कान और साहिल को जानने वाले उनके शातिर स्वभाव की जानकारी दे रहे हैं और इन सबके बीच केस से जुड़े कई राज खुल रहे हैं.
झूठी कहानी सुनाती रही मुस्कान मुस्कान ने अपने पति सौरभ राजपूत की कत्ल को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया. खुद को बचाने के लिए मुस्कान ने परिवार को गुमराह करने की कोशिश की. और तो और पकड़े जाने के बाद भी वो झूठी कहानियां गढ़ती रही. जिस बेरहमी से सौरभ राजपूत का कत्ल हुआ, जिस खौफनाक तरीके से मुस्कान और साहिल ने इस वारदात को अंजाम दिया. उसे सुनकर हर कोई सन्न है. हैरान लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर हत्या का इतना खौफनाक प्लान किसने बनाया? किसने हत्या की पूरी साजिश रची? किसकी प्लानिंग के हिसाब से ये पूरी वारदात अंजाम दी गई?

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










