
लाल साड़ी, माथे पर सिंदूर, महाकुंभ की मोनालिसा का ब्राइडल लुक हो रहा वायरल, देखें फोटोज
ABP News
Monalisa Bhosle Bridal Look: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले अब एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं. इसी बीच मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी भी कर ली है. आइये दिखाते हैं मोनालिसा क ब्राइडल लुक
प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. मोनालिसा ने केरला के एक व्यक्ति फरहान खान के साथ शादी की है. अपनी शादी में मोनालिसा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी. उनका ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मोनालिसा का ब्राइडल लुकमोनालिसा भोसले ने अपनी शादी में लाल और गोल्डन रंग की सिल्क साड़ी पहनी. इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला ही छोड़ा. मोनालिसा ने हाथ में चूड़ियां पहनीं. तो वहीं उन्होंने बड़े- बड़े झुमके पहनकर अपने ब्राइडल लुक को कम्प्लीट किया.
सिंपल लुक में प्यारी लगीं मोनालिसामोनालिसा ने केरल में एक मंदिर से शादी की है. अपने ब्राइडल लुक को उन्होंने बेहद सिंपल ही रखा था. लेकिन फिर भी वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. मोनालिसा ने माथे पर बिंदी लगाई थी, तो वहीं बॉयफ्रेंड ने उनकी सिंदूर से मांग भरी और सबके सामने मंगलसूत्र भी पहनाया.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












