
लाल साड़ी-माथे पर सिंदूर, देखें नई नवेली दुल्हन मौनी रॉय की तस्वीर
AajTak
टीवी की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी की तस्वीरें देखकर सभी के मुंह से सिर्फ तारीफें ही निकली हैं. शादी में मौनी का हर आउटफिट, हर तस्वीर फैंस द्वारा पसंद की गई है. अब मौनी ने शादी के बाद सूरज नांबियार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, उन्हें देखने के बाद आप उनकी तारीफ करने से पीछे नहीं हटेंगे.
27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने के साथ मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अपने नए सफर की शुरुआत कर ली है. लव बर्डस ने पहले सुबह साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की फिर, बंगाली ट्रेडिशन में शादी कर दोनों एक हो गए. एक दूसरे की फीलिंग्स का मान रखते हुए दोनों ट्रेडिशन में कपल की धूम-धाम से शादी हुई.
शादी से ही दोनों कपल सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं मौनी रॉय ने भी समय समय पर अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं. जो कि फैंस को खूब पसंद भी आई हैं. खास कर की मौनी के दोनों वैडिंग लुक देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












