
लाल चौक पर झंडा फहराने के बाद पीएम मोदी ने किसे किया था सबसे पहला फोन?
AajTak
पीएम मोदी ने बताया, 'तिरंगा झंडा फहराने के बाद हम जम्मू आए तो मैंने जम्मू से पहला फोन मेरी मां को किया. मेरे लिए वो एक खुशी का पल था और दूसरा मन में था कि मां को चिंता होती होगी कि ये गोलियां चली हैं और ये कहां गया है. तो मुझे याद है कि मैंने पहला फोन मां को किया था. मुझे उस फोन का महत्मय आज समझ आता है. वैसी फीलिंग मुझे और कहीं नहीं आई.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी से लेकर राजनीतिक सफर से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. पीएम मोदी से बातचीत की Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामथ ने. इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने 90 के दशक का वो किस्सा सुनाया जब पंजाब में बीजेपी की एकता यात्रा पर हमला हो गया था. इसके बावजूद वह कश्मीर के लाल चौक पहुंचे और तिरंगा फहराया.
इंटरव्यू में पीएम मोदी से पूछा गया, अगर सोचिए कि कल आपकी जिंदगी में एक ऐसा इवेंट हो, जिससे आपको सबसे ज्यादा खुशी मिले, तो आपका पहला कॉल किसको जाएगा. जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं जब श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने गया था और पंजाब में फगवाड़ा के पास हमारी यात्रा पर अटैक हो गया, गोलियां चलीं, पांच-छह लोग मारे गए. काफी लोग घायल हुए. पूरे देश में एक तनाव था कि क्या होगा श्रीनगर लाल चौक में. तब तो लाल चौक पर झंडा फहराना भी बड़ा मुश्किल था. झंडे को जला दिया जाता था.'
तिरंगा फहराने के बाद मां को किया फोन
उन्होंने बताया, 'तिरंगा झंडा फहराने के बाद हम जम्मू आए तो मैंने जम्मू से पहला फोन मेरी मां को किया. मेरे लिए वो एक खुशी का पल था और दूसरा मन में था कि मां को चिंता होती होगी कि ये गोलियां चली हैं और ये कहां गया है. तो मुझे याद है कि मैंने पहला फोन मां को किया था. मुझे उस फोन का महत्मय आज समझ आता है. वैसी फीलिंग मुझे और कहीं नहीं आई.'
पीएम ने सुनाया मां से जुड़ा किस्सा
मां के देहांत से जुड़े सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, 'मेरा जीवन वैसा नहीं है क्योंकि मैं बचपन में घर छोड़ चुका था, तो घर के लोगों ने भी मान लिया था कि ये हमारा नहीं है. मैंने भी मान लिया था कि मैं घर के लिए नहीं हूं. इसलिए उस प्रकार का अटैचमेंट किसी को भी फील होने का कारण नहीं था, लेकिन जब हमारी माताजी 100 साल की हुईं, तो मैं मां के पैर छूने के लिए गया था. अब 100 साल की उम्र, मेरी मां पढ़ी-लिखी नहीं थी. उनको अक्षर तक का ज्ञान नहीं था तो मैंने जाते-जाते कहा कि मां मुझे तो निकलना पड़ेगा, मेरा काम है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










