
'लालू यादव ने लोगों को आवाज तो दी, लेकिन उन्हें शिक्षा नहीं दी', जन सुराज पदयात्रा में बोले प्रशांत किशोर
AajTak
प्रशांत किशोर ने कहा कि दूसरे राज्यों में लोग 'बिहारी' मतलब अनपढ़, बेवकूफ जैसे शब्दों को व्यंगात्मक तरीके से बोलते हैं. आप जिस मिट्टी में पैदा हुए हैं, उसका गौरव करना सीखिए. बिहार गौरव की भूमि रही है. देवताओं को भी यहां आकर ज्ञान मिला है और हमारे यहां का युवा बल दूसरे राज्यों में मजदूरी कर रहा है.
बिहार में जन सुराज पदयात्रा के 50वें दिन प्रशांत किशोर ने लालू यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू जी ने सामाजिक न्याय के नाम पर समाज को आवाज तो दी, लेकिन उन्हें शिक्षा नहीं दी. उन्होंने आरोप लगाया कि समाज को जो भूमि सुधार करके लोगों को जमीन का मालिकाना दिया जाना चाहिए था, वह भी धरातल पर नहीं दिया गया. जिस समाज को लालू जी ने आवाज दी वह उनके समर्थन में नारे तो लगा सकते हैं, लेकिन उनकी बराबरी में कभी बैठ नहीं सकते.
उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी जी का काम बिहार के विकास के बिना चल सकता है, लेकिन आपका और हमारा भविष्य इसी राज्य के विकास से जुड़ा हुआ है. पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,"मोदी जी का काम बिहार के विकास के बिना चल सकता है, लेकिन आपका और हमारा भविष्य इसी राज्य के विकास से जुड़ा हुआ है."
आगे उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में लोग 'बिहारी' मतलब अनपढ़, बेवकूफ जैसे शब्दों को व्यंगात्मक तरीके से बोलते हैं. आप जिस मिट्टी में पैदा हुए हैं, उसका गौरव करना सीखिए. बिहार गौरव की भूमि रही है. देवताओं को भी यहां आकर ज्ञान मिला है और हमारे यहां का युवा बल दूसरे राज्यों में मजदूरी कर रहा है.
बता दें कि प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में संभावना तलाशे की कोशिश में जुटे हैं. हाल ही में उन्होंने राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए बेतिया के एम जे के कॉलेज में जिला अधिवेशन का आयोजन भी किया था. इसमें पश्चिम चंपारण जिले के 18 प्रखंडों के हजारों लोग शामिल हुए. इस अधिवेशन में जन सुराज के पार्टी बनने पर आम सभा के दौरान वोटिंग हुई और सभी के सामने वोटों की गिनती भी हुई. दावा है कि मतदान का नतीजा लगभग एकतरफा रहा. इस मतदान में कुल 2887 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 2808 लोगों ने जन सुराज अभियान को एक राजनीतिक दल बनने के पक्ष में वोट दिया. सिर्फ 89 लोगों ने राजनीतिक दल बनाने का विरोध किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










