
लालू यादव ने रिश्वत में जमीन लेकर नौकरी देने का अफसरों पर बनाया दबाव, CBI ने कोर्ट से कहा
AajTak
लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच एजेंसी सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपना जवाबी हलफनामा दायर कर दिया है. सीबीआई ने हलफनामे में खुलासा करते हुए बताया कि तत्कालीन रेल मंत्री और घोटाले के मुख्य आरोपी लालू यादव ने सरकारी बाबुओं पर दबाव बनाया कि वे रेलवे में उन लोगों को फौरन नियुक्ति दें, जिन्होंने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जमीन दी है.
लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच एजेंसी सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल अपने जवाबी हलफनामे में बताया है कि तत्कालीन रेल मंत्री और करोड़ों रुपये के इस घोटाले के मुख्य आरोपी लालू यादव ने सरकारी बाबुओं पर दबाव बनाया कि वे रेलवे में उन लोगों को फौरन नियुक्ति दें, जिन्होंने लालू और उनके परिवार के सदस्यों को जमीन ट्रांसफर की है. सीबीआई ने अदालत को बताया कि तत्कालीन रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद ने ग्रुप-डी की नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के आवेदनों को मंजूरी देने के लिए मंत्रालय के अधिकारियों पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाला था. उन लोगों ने रेलवे में नौकरी के बदले में उन्हें (लालू) और उनके परिवार को जमीन गिफ्ट में दी या माटी के मोल औने-पौने दामों पर बेचे थे.
CBI ने 102 लोगों को बनाया आरोपी
सीबीआई ने रेलवे में नौकरी के लिए जमीन घोटाले में 102 लोगों को आरोपी बनाया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि लालू के परिवार ने 4.39 करोड़ रुपये के सर्किल रेट के मुकाबले सिर्फ 26 लाख रुपये में एक लाख वर्ग फुट से ज्यादा जमीन खरीदी.
एजेंसी ने इस बात पर जोर दिया कि एक ही दिन में कई आवेदनों को मंजूरी दे दी गई, जबकि रिक्तियों के लिए कोई विज्ञापन ही नहीं था.
लोगों के डॉक्यूमेंट्स में भी मिली गड़बड़ी
विशेष लोक अभियोजक डीपी सिंह ने अदालत को बताया कि इसकी बिजली की गति देखिए, जबकि ये बहुत थकाऊ प्रक्रिया है. इतने सारे आवेदनों पर एक साथ कैसे निर्णय लिया जा सकता है? स्थानापन्न नियुक्त करने का भी कोई औचित्य नहीं दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










