
लालू यादव के कंधे में फ्रैक्चर, तबीयत बिगड़ने पर पटना के अस्पताल में भर्ती
AajTak
लालू यादव को कंधे में फ्रैक्चर के बाद तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पटना के पारस हॉस्पिटल में लालू यादव का उपचार चल रहा है.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शनिवार की रात अपने घर में गिर गए थे. एमआरआई और अन्य जांच में लालू यादव के कंधे में माइनर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी. कंधे में माइनर फ्रैक्चर और कमर में चोट के बाद लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने पर लालू यादव को उपचार के लिए पटना के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक लालू यादव को तबीयत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. पटना के पारस अस्पताल में चिकित्सक बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव का उपचार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि लालू यादव की तबीयत अब पहले से बेहतर है.
गौरतलब है कि लालू यादव बिहार की राजधानी पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर शनिवार की देर रात सीढ़ी से गिर गए थे. इस घटना में लालू यादव के दाहिने कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था. लालू यादव को सीढ़ी से गिरने के कारण कमर में भी चोट आई थी. लालू यादव को चिकित्सकों ने एक महीने तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी थी.
लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उनको सुबह-सुबह ही अस्पताल ले जाना पड़ा. लालू यादव को उपचार के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव हेल्थ ग्राउंड पर जमानत पर बाहर चल रहे हैं. लालू यादव पहले से भी कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित चल रहे थे.
लालू यादव ने सीबीआई कोर्ट में अर्जी दायर कर अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी जिससे वे अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा सकें. सीबीआई कोर्ट ने लालू का पासपोर्ट रिलीज कर दिया था जिसके बाद इस तरह की खबरें भी आई थीं कि वे किडनी की बीमारी का उपचार कराने सिंगापुर जा सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










